ड्रैगन फ्रूट व स्ट्राबेरी की खेती देख केपीएस के छात्र हुए उत्साहित

संवाद सूत्र, मधेपुरा : कृषि के बारे में बारीकी व नवीनतम जानकारी के लिए किरण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमन प्रकाश ने बताया कि विद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास हमेशा से चाहता रहा है। इसी कड़ी में विद्यालय प्रशासन ने वर्ग छह से आठ तक के सभी बच्चों को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करवाया। भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के हेड व सीनियर साइंटिस्ट डा. विपुल कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र के स्थापना का उद्देश्य व इसकी महत्ता को बताया। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की प्रशिक्षक रूबी कुमारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करवाया गया व नई तकनीक से कृषि की जानकारियां भी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने ड्रैगन फ्रूट, स्ट्राबेरी, विभिन्न प्रकार के आम व फसल की जानकारी प्राप्त की। छात्र छात्राओं ने मौसम से संबंधित यंत्र की भी जानकारी प्राप्त किया। नई तकनीक से कृषि को किस तरह से आसान बनाया जा रहा है इसकी जानकारी भी बच्चों को दी गई। बच्चों ने ग्रीन हाउस व पाली हाउस का भी भ्रमण किया। मौके पर छात्र छात्राओं को कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों द्वारा मिट्टी जांच की तकनीक का इस्तेमाल बताया। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित थे। गेहूं के फसल की जानकारी व उनके बहुत तरफ से प्रकार से छात्र-छात्राएं को काफी जानकारियां मिली। काले गेहूं की फसल को देख छात्र-छात्राएं काफी अचंभित हुए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक ने बताया की बच्चों के मानसिक विकास के लिए उन्हें इस तरह के शैक्षिक भ्रमण करवाया जाना चाहिए। इससे बच्चों में काफी तरह का ज्ञान का विकास होता है। उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किरण पब्लिक स्कूल हमेशा से कटिबद्ध रहा है। भ्रमण के विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के इंचार्ज मुकेश झा, किशोर कुमार, सीएस पांडे, राजन कुमार, रितेश कुमार, रूपेश कुमार व विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।


अन्य समाचार