गम्हरिया में बीआरपी चयन में गड़बडी पर आरडीडीई ने बीईओ से स्पष्टीकरण

संवाद सूत्र, गम्हरिया (मधेपुरा) : प्रखंड संसाधन केंद्र में कार्यकारी प्रखंड साधन सेवी के चयन में गड़बड़ी को लेकर शिक्षकों में आक्रोश को लेकर कोसी प्रमंडल सहरसा के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक जगतपति चौधरी ने गम्हरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही कहा है कि पूर्व में चयनित प्रखंड साधन सेवी राजीव कुमार कंत, सहायक शिक्षक भागवत पांडे मध्य विद्यालय में तत्काल प्रभाव से बने रहेंगे। जानकारी के अनुसार गम्हरिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार ने अपने पहले पत्र जारी कर बीआरपी के लिए राजीव कुमार कंत व सहायक शिक्षक भागवत पांडे मध्य विद्यालय व नंदन कुमार को सहायक शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरावे के नाम का अनुसंशा कर जिला शिक्षा पदाधिकारी उक्त दोनों शिक्षकों को बीआरपी पद पर चयन करने का अनुरोध किया। बीईओ के अनुरोध पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नौ मार्च को नव चयनित बीआरपी का चयन सूची जारी कर दिया। इसके बाद एक सप्ताह के भीतर ही बीईओ गम्हरिया ने किसी के प्रभाव में आकर पुन: राजीव कुमार कंत की जगह संजीव कुमार सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय फुलकाहा पश्चिम को नियुक्त कर लिया। इससे सभी शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। शिक्षक संघ ने बीते शनिवार को मध्य विद्यालय सूर्यगंज में बैठक कर बीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलने का अल्टीमेटम दे डाला। यद्यपि इसी बीच क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक जगतपति चौधरी ने पूर्व में चयनित बीआरपी राजीव कुमार कंत को प्रखंड संसाधन केंद्र बने रहने का आदेश जारी करते हुए बीईओ से कारणपृक्षा की है। वहीं शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि बीआरपी के चयन में वरीयता का खासे ध्यान रखा जाता है। बीईओ ने पहले चरण में बीआरपी चयन की आहर्ता को ध्यान में रखते हुए राजीव कुमार कंत और नंदन कुमार का चयन सही किया था। परंतु बाद में किसी के प्रभाव में आकर मनमाने तरीके से बीआरपी चयन अर्हता को नजर अंदाज करते हुए संजीव कुमार का चयन बीआरपी पद पर गलत तरीके से कर दिया। इससे सभी शिक्षक गण आहत हुए। बीईओ के निर्णय के खिलाफ बैठक कर चरणबद्ध अंदोलन की तैयारी की जा रही है।


अन्य समाचार