पिछले साल पानी ने किया था बर्बाद, इस बार धूप ने बढ़ाया किसानों का तापमान

बक्सर : प्रखंड के विभिन्न गांवों में किसान इस बार व्यापक पैमाने पर प्याज की खेती किए हैं लेकिन प्याज की खेती करने वाले किसान इन दिनों काफी परेशान हो गए हैं। क्षेत्र के किसान मिथलेश पासवान, जीउत सिंह, मिथिलेश सिंह, मदन सिंह, गणेश सिंह, रिकू सिंह के अलावा अन्य किसानों ने बताया कि इस बार मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। फसल की रोपाई के बाद तापमान में हो रही वृद्धि के कारण प्याज की फसल में कई रोग लग रहे हैं।

सिचाई की भी गंभीर समस्या बनी हुई है, जिसको लेकर किसान काफी चितित हैं। इन किसानों ने बताया कि पिछले वर्ष व्यापक पैमाने पर प्याज की खेती की गयी थी। मानसून समय से पूर्व आ जाने से लगातार बारिश होने से पिछले बार अधिकतर किसानों का प्याज खेत में ही खराब हो गया था। किसानों को काफी नुकसान हुआ था। कुछ ऐसे भी किसान थे जिन किसानों ने बटाई पर लेकर खेती की थी, जिसका कर्ज अदा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बार भी अधिकतर किसान बटाई पर खेती किए हैं। मौसम की मार झेल रहे किसान काफी परेशान हैं। कुछ जगहों पर खेतों में अधिक मात्रा में घास उग जाने से लगातार दवा का छिड़काव हो रहा है। दवा भी बेअसर हो रहा है। ऐसे में फसल की पैदावार भी कम होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को चिता सता रही है कि अगर किसानों को फसल की रोपाई करने में लागत खर्च भी नहीं आता है तो खेती करने से क्या लाभ है। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग की तरफ से भी किसानों को कोई जानकारी नहीं दी जा रही है।

-------------------
जलवायु में हो रहे लगातार परिवर्तन से फसलों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बार पिछले कई दिनों से लगातार मौसम में अचानक तेजी से बदलाव हुआ है। इसकी वजह से प्याज में कई प्रकार की बीमारी लग रही है। किसानों को उचित सलाह लेकर उसमें होने वाले रोग पर दवा का छिड़काव करना चाहिए।
धनंजय राय, कृषि समन्वयक राजपुर

अन्य समाचार