निशान यात्रा से भक्तिमय हुआ शहर

जागरण संवाददाता, मधेपुरा: श्याम शखा संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को 16वां वार्षिक श्याम महोत्सव को लेकर शहर कालेज चौक स्थित सागर सेवा सदन से निशान यात्रा निकाला। निशान यात्रा में सभी श्याम भक्त पीले वस्त्र में श्यामजी के जयकारे लगाते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। निशान यात्रा में शामिल रथ और घोड़े की बग्गी पर भगवान शिव पार्वती और कृष्ण भगवान का रूप धारण कर श्याम भक्त बैठे थे। जिसे देखने सड़क के दोनों किनारे लोगों की भीड़ जमा थी। निशान यात्रा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किया गया था। निशान यात्रा के साथ सदर थानाध्यक्ष के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी, कमांडो दल के सदस्य, महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला पुलिस साथ चल रहे थे। श्याम भक्तों द्वारा निकाली गई निशान यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गई।

राजस्व कचहरी कार्यालय में भय के साये में कार्य करते है कर्मचारी यह भी पढ़ें
श्याम भक्तों द्वारा निकाली गई निशान यात्रा सागर सेवा सदन से निकलकर पुरानी बाजार,मस्जिद चौक,सदर अस्पताल,पानी टंकी चौक,थाना चौक,मुख्य बाजार होते हुए जीवन सदन परिसर में पहुंच समाप्त हुआ। निशान यात्रा में भारी संख्या में शामिल महिला और पुरुष श्याम भक्त श्री श्याम जी का जयकारा लगते झूमते चल रहे थे। निशान यात्रा निकलने से पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर लोग निशान यात्रा में शामिल भक्तों के साथ साथ भगवान श्री कृष्ण का जयकारा लगा रहे थे। मौके पर श्याम शखा संघ के सुनील अग्रवाल, आनंद कुमार,दिलीप खंडेलवाल,राजीव सर्राफ,पप्पू सुल्तानिया, विकास सर्राफ, मनीष प्रानसुखका, विनीत सुल्तानिया, आभाष आनंद, सुधीर कुमार, सोनू प्रानसुखका, प्रदीप प्रानसुखका, अमित सर्राफ, संजय सुल्तानिया, पप्पू सर्राफ, आशीष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार पप्पू, अमित सुल्तानिया, नेहा प्रानसुखका, रीता देवी, डोली देवी, काजल चौधरी, उर्मिला, सुमन सर्राफ, पूजा सर्राफ, रंगोली सुल्तानिया, कविता सर्राफ,शशि सुल्तानिया, बंदना, रूपा सुल्तानिया, मीना देवी सोनी, हेमू प्रानसुखका, पाखी सहित अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार