गर्मी बढ़ने ही बिजली आपूर्ति होने लगी बाधित



संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा): मुरलीगंज प्रखंड व नगर क्षेत्र में इन दिनों बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार के लाख दावे के बावजूद विद्युत विभाग उपभोक्ताओं को उचित सुविधा मुहैया नहीं करवा रहा है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। बढ़ती गर्मी को देखकर लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। लोग पंखे के हवा में रहना चाहते है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से घर में भी लोग चैन से नहीं रह पा रहे हैं।
बता दें कि बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। विद्युत कार्यालय में फोन करने में अधिकांश समय नंबर व्यस्त ही रहता है। कोशिशों के बाद जब एक बार फोन लगता है तो कर्मी विभिन्न तरह के बहाने बनाकर फोन काट देते हैं। बिजली कटने का कारण पूछने पर हमेशा 33 हजार में फाल्ट रहने का बहाना किया जाता है। उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण अधिकांश लोगों के घर में पानी समाप्त होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगो के पसीने छूटने लगते है। कई लोगों ने बताया कि दिन मे तापमान अधिक रहने व उमस भरी गर्मी ने जीना मुहाल कर रखा है। इस गर्मी से निजात सिर्फ बिजली ही दूर कर सकती है। जिससे थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

अन्य समाचार