आंधी व बारिश से फसल की हुई क्षति का आंकलन कर मिले मुआवजा

जागरण संवाददाता, मधेपुरा: आंधी व बारिश के कारण जिले के विभिन्न हिस्सों में मक्के की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खासकर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के बिहारीगंज, ग्वालपाड़ा, उदाकिशुनगंज के अलावे अन्य प्रखंडों में काफी क्षति हुई है। आंधी व बारिश से किसानों को हुई क्षति को लेकर जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने जिला कृषि पदाधिकारी से बात कर किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है।

जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की काफी क्षति हुई है। ऐसे में सरकारी स्तर पर किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस इलाके में किसान मुख्य रूप से मक्के की खेती करते हैं। मक्के की फसल ही किसानों के मुख्य आजीविका का आधार है। आंधी व बारिश के कारण फसल को काफी क्षति पहुंची है। कृषि विभाग किसानों को हुए क्षति का आंकलन करते हुए फसल क्षति मुआवजा देने की व्यवस्था करे। उन्होंने कहा कि किसानों को हुई क्षति को लेकर वे कृषि मंत्री को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस इलाके के किसान महाजन से कर्ज लेकर भी मक्का की खेती करते हैं। यह कैश क्राप माना जाता है। ऐसे आंधी से हुई क्षति से किसानों का काफी नुकसान हुआ है।

अन्य समाचार