गृहस्वामी को बंधक बनाकर की लूटपाट

संवाद सूत्र, आलमनगर (मधेपुरा) : थानाक्षेत्र में शुक्रवार की रात्रि बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक लूटपाट की। इस दौरान सोने का जेवरात व नकदी लूट लिया। पीड़ित धीरज सिंह ने बताया कि छह की संख्या में बदमाश घर घूसकर हथियार के बल पर लूटपाट की। जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त शिक्षक अध्या प्रसाद सिंह के घर में पांच-छह बदमाश घूस गए। उसके बाद उनके शिक्षक पुत्र धीरज कुमार सिंह को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू कर दी। धीरज कुमार के पास से 25 हजार नगद, सोने का चैन, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान ले लिया। उसके बाद घर में रखा जेवरात व पैसे की मांग करने लगा। पीड़ित धीरज कुमार घर में रखे जेवरात व रुपए देने की बात कहकर कमरे में दाखिल होकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद जोर-जोर से चिल्लाने लगा। हल्ल सुनकर आसपास के ग्रामीण जग गए। लोगों को आता देख बदमाश पीछे के रास्ते भाग गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी रविद्र राय घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पीड़ित शिक्षक धीरज कुमार ने बताया कि सभी बदमाशों के पास हथियार था। सबकी उम्र करीब 20 से 30 वर्ष के बीच थी। सभी ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। ताकि कोई पहचान न सके। आलमनगर में लगातार हो रही लूटपाट की घटना से लोग सकते में हैं। इससे पहले भी आठ जनवरी को व्यवसायी के घर में घूसकर चार हथियारबंद बदमाशों ने लाखों रुपए की जेवर व नगद लूट लिया था। पीड़ित व्यवसायी शंभू हरिनाथका ने बताया था कि वे जब दुकान बंद कर घर पहुंचे तो उनके साथ ही चार हथियारबंद बदमाश भी घर में घूसकर लूटपाट की थी। प्रभारी थानाध्यक्ष रविद्र राय ने बताया कि पीड़ित परिवारों के द्वारा आवेदन अभी नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही लूट को लेकर मुकदमा दर्ज की जाएगी। साथ ही बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


अन्य समाचार