लंबे समय से जमे छह आईटी सहायक और 23 कार्यपालक सहायक का तबादला

शिवहर। तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे जिले के छह आईटी सहायक और 23 कार्यपालक सहायकों का तबादला कर दिया गया है। डीएम सज्जन राजशेखर ने आईटी सहायक और कार्यपालक सहायकों को एक सप्ताह के भीतर नवपदस्थापित स्थल पर योगदान का आदेश दिया है। बताया गया हैं कि, जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए निर्णय के आलोक में यह स्थानांतरण किया गया है। इसके तहत आईटी सहायक मिथिलेश कुमार जिला आईटी कार्यालय से अनुमंडल कार्यालय शिवहर, मो. जावेद कमर का पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रखंड कार्यालय तरियानी, सव्यसाची रमण का अनुमंडल कार्यालय शिवहर से जिला आईटी कार्यालय शिवहर, अरुण कुमार का प्रखंड कार्यालय पुरनहिया से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अशोक कुमार गुप्ता का प्रखंड कार्यालय पिपराही से प्रखंड कार्यालय पूरनहिया व प्रियंका का प्रखंड कार्यालय तरियानी से प्रखंड कार्यालय पिपराही में तबादला किया गया है।


जबकि, कार्यपालक सहायक प्रमोद कुमार सिंह का प्रखंड कार्यालय शिवहर से प्रखंड कार्यालय डुमरी कटसरी, कुमार विक्रम सिंह का प्रखंड कार्यालय पुरनहिया से प्रखंड कार्यालय पिपराही, राजीव रजक का प्रखंड कार्यालय तरियानी से प्रखंड कार्यालय पूरनहिया, गजेंद्र कुमार सिंह का समाहरणालय शिवहर से प्रखंड कार्यालय पुरनहिया, श्रीनारायण पंडित का प्रखंड कार्यालय डुमरी कटसरी से प्रखंड कार्यालय शिवहर, मुकेश कुमार का प्रखंड कार्यालय पिपराही से तरियानी, गीतांजलि कुमारी का अंचल कार्यालय शिवहर से अंचल कार्यालय डुमरी कटसरी, खुशबू कुमारी का जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, संजू कुमारी का अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय से जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, नवलेश कुमार का जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय से अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय, रूपम कुमारी का अंचल कार्यालय पिपराही से अंचल कार्यालय डुमरी कटसरी, मुनीष कुमार का डुमरी कटसरी से अंचल कार्यालय तरियानी, बबलू कुमार का पिपराही अंचल कार्यालय से शिवहर, धर्मेंद्र कुमार पासवान का पुरनहिया से पिपराही अंचल कार्यालय, मुकेश कुमार का शिवहर से पुरनहिया अंचल कार्यालय, मो. इरफान आलम का डुमरी कटसरी से अनुमंडल कार्यालय शिवहर, राजू कुमार का पिपराही से शिवहर, ऋतुराज का पिपराही से पुरनहिया, अशोक कुमार साह का पुरनहिया से पिपराही, सुजय कूुमार सिंह का पिपराही से पुरनहिया, पप्पू कुमार का अनुमंडल कार्यालय शिवहर से अंचल कार्यालय तरियानी, अविनाश कुमार का डुमरी कटसरी से जिला भू-अर्जन कार्यालय, चंदन कुमार का अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय से जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय व राजू कुमार का अंचल कार्यालय तरियानी से समाहरणालय शिवहर में तबादला किया गया है।

अन्य समाचार