चौसा में अलग-अलग जगह सड़क दुर्घटना में चार की मौत, आधा दर्जन जख्मी



संवाद सूत्र, चौसा(मधेपुरा) : चौसा में दो अलग-अलग जगह पर सड़क दुर्घटना में दो बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी है। जख्मी का इलाज किया जा रहा है। पहली घटना बुधवार की दोहपर में हुई। जहां भटगामा-चौसा एसएच 58 पर लौआलगान में घटी। जहां स्कार्पियो ने एक परिवार के दो बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बच्ची चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी राजेश सिंह की दो पुत्री पुत्री सोभा कुमारी (12) व जहान्वी कुमारी (7) थी। मां बबीता देवी ने बताया कि दोनों पुत्री मक्का खेत पर सड़क के रास्ते जा रही थी। सड़क पार करने के दौरान भटगामा की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दोनों बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद दोनों बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां। चिकित्सक डा. अवधेश कुमार ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी घटना चौसा एसएच 58 मुख्य मार्ग में सहोरा टोला स्थित बजरंगबली मोड़ के समीप घटी। जहां ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि छह व्यक्ति जख्मी हैं। घटना में नत्थन पासवान (60) व नित्यानंद पासवान (45) की मौके पर मौत हो गई है। दोनों पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर वार्ड संख्या पांच का रहने वाला था। वहीं घटना में पुरैनी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी दीपक कुमार, शंभू सहनी, संतोष कुमार, सुभाष शर्मा, शैलेंद्र यादव व गजेंद्र मंडल जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग मोरसंडा व लौआलगान में मकई की थ्रेसर से दानी कर के अपनी घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सोहरा टोला के समीप ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सभी लोग सवार सथे।

अन्य समाचार