बदमाशों ने लूट ली बाइक

संवाद सूत्र, ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) : सुपौल जिले के बभनगामा के अमित कुमार की बाइक बदमाशों ने अरार ओपी क्षेत्र के संथाली के समीप लूट ली। पीड़ित ने बताया कि महादेवपुर घाट गंगा स्नान करने गया था। लौटने के दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अरार संथाली के समीप ओवरटेक कर लूटपाट की। बदमाशों ने बाइक, मोबाइल व कुछ कागजात छीन लिये। घटना की जानकारी अरार ओपी प्रभारी को दी गई। उसके बाद ग्वालपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। केस दर्ज करने की जानकारी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने दी है। दूसरी ओर सोमवार को सूचना के आधार पर ओपी अध्यक्ष ने सुखासन निवासी विशाल कुमार के घर छापामारी कर थ्रीनट, कारतूस व एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। विशाल के निशानदेही पर शाहपुर निवासी अंगद कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।


अन्य समाचार