आज से शुरू होगा अभियान, 30 हजार लोगों को लगेगा कोरोना का टीका



- सीएस ने कहा सारी तैयारी पूरी - पहले चले अभियान में मिली थी बड़ी सफलता- स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए कई दिशा निर्देश
- बड़ी संख्या में कर्मियों की हुई प्रतिनियुक्ति
जागरण संवाददाता, अररिया :
फिर जिले में शनिवार से टीकाकरण का विशेष अभियान शुरू होगा। जिसमें 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। यह बातें सिविल सर्जन विधानचंद्र सिंह ने शुक्रवार को सदर अस्पताल में कही। कहा कि जिले में कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया लगातार जारी है। इससे पहले विगत सात व 11 मई को अभियान चलाया गया था। जो बेहद सफल रहा। कर्मियों के मनोबल काफी बढ़ा है। अभियान को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। हो रहा बेहतर प्रयास :सीएस ने कहा बीते दो अभियान में प्रदर्शन अच्छा रहा है और बेहतर बनाने की कोशिश है। सात मई के अभियान राज्य स्तरीय रैकिग में अररिया प्रदर्शन शानदार रहा। पांचवें पायदान पर थे। 11 मई के अभियान में राज्य में तीसरे स्थान पर रहे थे। सात मई को 7950 व 11 मई 10983 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया था। बताया कि जिले में टीकाकरण संबंधी शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का प्रयास जारी है।

टीकाकरण जरूरी :
कहा कि किसी तरह की लापरवाही से बचना चाहिये। आम लोगों की सुरक्षा के लिए फिलहाल 12 से 14 व 15 से 18 साल के किशारों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जा रहा है। इसी तरह 18 साल से अधिक उम्र के वैसे लाभुक जिन्होंने दूसरा टीका लिए नौ महीने का वक्त पूरा कर लिया है। उन्हें प्रमुखता के आधार पर प्रीकाशन डोज दिया जा रहा है। प्रीकाशन डोज शरीर को कोरोना के वायरस से लड़ने में ज्यादा सक्षम व मजबूत बनाता है।
प्रखंडवार लगेगा कैंप:
डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ ने कहा कि बीते दो अभियान की सफलता से संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मियों का मनोबल बढ़ा है। सभी जरूरी तैयारियां की गइ है। प्रखंडवार लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। अभियान के क्रम में कुल 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है।

अन्य समाचार