कर्मियों के अभाव से बंद हुआ थावे जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर

गोपालगंज : थावे जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर 12 मई से बंद है। कर्मियों के नहीं होने की बात काउंटर पर लिखी गई है। यह कब खुलेगा इसकी जानकारी दी गई है। ऐसे में रिजर्वेशन कराने पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। जो सूचना काउंटर पर लगाई गई है उसमें लिखा है कि कर्मचारी के नहीं होने के कारण आरक्षण कार्य बंद रहेगा।

बता दें कि रिजर्वेशन काउंटर पद दो विडो में से एक सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुलता था। रविवार को यह काउंटर बंद रहता है। यानी, एक कर्मी के सहारे यहां का रिजर्वेशन काउंटर था। रिजर्वेशन काउंटर बंद रहने के बाबत स्थानीय अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादित किए गए 668 मामले यह भी पढ़ें
---
तीन दिनों से काउंटर से वापस लौट रहे लोग
गोपालगंज के रामबाबू कुमार ने बताया कि जगदारी स्टेशन, हरियाणा के लिए तीन दिनों से रिजर्वेशन टिकट कराने के लिए आ रहे हैं। काउंटर बंद होने के कारण प्रतिदिन वापस लौटना पड़ रहा है। परसौनी निवासी अशोक सिंह का कहना है कि दिल्ली जाने के लिए टिकट लेना है। काउंटर बंद होने के कारण परेशानी हो रही है।
---
राजस्व का हो रहा घाटा
पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंक्शन पर कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर बंद होने से प्रतिदिन यात्रियों को परेशानी तो हो रही है। साथ ही रेलवे को राजस्व का भी घाटा हो रहा है। शादी विवाह के मौसम में काउंटर रहने पर लोगों ने आक्रोश जताया है।
---
सोमवार से खुलेगा रिजर्वेशन काउंटर : पीआरओ
वाराणसी रेलमंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि कर्मी ट्रेनिग पर गए थे। इस कारण थावे जंक्शन स्थित रिजर्वेशन काउंटर बंद है। सोमवार से निर्धारित समय से रिजर्वेशन काउंटर खुलेगा। आगे से इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

अन्य समाचार