बिहारीगंज के पैक्सों में एक छटाक भी गेहूं की नहीं हुई खरीदारी

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : सरकारी स्तर पर गेहूं की खरीद शुरू हुए लगभग एक माह हो गया। बावजूद एक छटाक गेहूं की खरीद अब तक नहीं की गई। इसका मुख्य कारण सरकारी निर्धारित दर से बाजार में अधिक कीमत मिल रही है। है। बिहारीगंज में सात पैक्स को गेहूं खरीद के लिए चयनित किया गया है। इसमें राजगंज, तुलसिया, मोहनपुर, नजरिया, बभनगामा, लक्ष्मीपुर लालचंद व हथिऔंधा पैक्स है। इसमें 11,310 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बावजूद चयनित एक भी पैक्स में गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी है।

जानकारी हो कि सहकारिता विभाग ने रबी विपणन मौसम वर्ष 2022-23 में गेहूं खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीदारी करने के लिए 20 अप्रैल से 31 मई तक का समय निर्धारित है। किसानों का कहना है कि खुले बाजारों में गेहूं 2200 से 2300 रुपये क्विंटल की दर से बिक्री की जा रही है। साहूकारों से रुपये लेने में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। सरकार को किसानों के हित में बढ़ती महंगाई को देखते हुए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन हजार प्रति क्विंटल निर्धारित करना चाहिए। किसानों का दर्द समझने वाला कोई नहीं है।
दोहरे हत्याकांड : कातिल तक नहीं पहुंच पाई पुलिस यह भी पढ़ें
कोट गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसानों को खुले बाजार में अधिक मूल्य मिलने के कारण पैक्स में गेहूं की बिक्री करने से परहेज कर रहे हैं। यहीं वजह है कि अबतक चयनित एक भी पैक्स गेहूं की खरीद नहीं कर रहा है।
-प्रभात कुमार, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, बिहारीगंज

अन्य समाचार