शहर में निकली भव्य कलश का फूलों की वर्षा कर किया गया स्वागत

गोपालगंज : मंगलवार सुबह शहर में निकली भव्य कलश का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में 1100 महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। डीजे पर भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस कलश यात्रा के साथ ही शहर की वार्ड संख्या-6 स्थित शिवगढ़ी ब्लाक कालोनी, सरेया में पांच दिवसीय हनुमत-शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। बता दें कि जनसहयोग से यहां भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह मंदिर से यात्रा निकली। जादोपुर रोड स्थित साईं मंदिर यात्रा पहुंची। यहां पहले से ही गंडक नदी ये जल मंगाकर रखा गया था। इसके महिलाओं ने जलभरी की। वैदिक मंत्रोचार के बीच विद्वानों ने जलभरी कराई। इसके उपरांत भव्य कलश यात्रा शहर भ्रमण पर निकली। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यात्रा पुन: मंदिर यानी, यज्ञ स्थल पहुंची। इसके श्रद्धालुओं मंडप परिक्रमा की। दोपहर बांद पंचांग पूजन किया गया। बताया गया कि बुधवार को अन्नाविधवास व वस्त्राधिवास होगा। गुरुवार को फलाधिवास, धृताधिवास, धूपाधिवास के बाद मूर्ति पूजन एवं ध्वज पूजन कराया जाएगा। शुक्रवार प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को महारुद्राभिषेक एवं यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी। इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संत अवधेश महाराज प्रवचन करेंगे। महायज्ञ के मुख्य आचार्य पं. विजय बाबा हैं। आयोजन को सफल बनाने में संजय कुमार सिंह, राज मंगल सिंह, रामाशीष सिंह, अभय कुमार सिंह, अंजनी अग्रवाल, रौशन कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार ओझा, पार्षद भोला सिंह, जय हिद प्रसाद, उमाशंकर सिंह, ई. संजीव कुमार आदि लगे हुए हैं। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा।
डीएम ने की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा, कई बिदुओं पर दिए निर्देश यह भी पढ़ें

अन्य समाचार