दहेज के लिए हत्या करने का आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा): उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के तेलडीहा के डोमी महतो को पुलिस ने बुधवार को चौसा चौक पर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बताया जाता है कि एक साल पूर्व तेलडीहा के मनोज महतो अपने पत्नी किरण देवी से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर हत्या कर दी थी। इसमें लड़की के पिता प्रदीप महतो ने अपने दामाद मनोज महतो, सास-ससुर सहित दस लोगों को नामजद किया था। इस मामले में पुलिस द्वारा एक साल तक किसी नामजद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। तब से लेकर आज तक पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। हत्याकांड के बाद सभी नामजद आरोपित घर छोड़कर फरार थे। आखिरकार बुधवार को थानाध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी ने दल बल के साथ चौसा चौक पर पहुंच कर कांड के आरोपित डोमी महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बचे आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।

अन्य समाचार