फतेहपुर में गोलीबारी की घटना में दो महिलाएं सहित पांच लोग जख्मी

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा) : थाना क्षेत्र की बभनगामा पंचायत के फतेहपुर वार्ड 14 में भूमि विवाद में हुई गोलीबारी की घटना के चौथे दिन केस दर्ज किया गया है। घटना में दो महिलाएं सहित पांच लोग जख्मी हुए थे। सभी जख्मियों का इलाज पूर्णिया के निजी क्लीनिक मैक्स व गैलैक्सी अस्पताल में चलने के कारण विलंब से केस दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जख्मी सदानंद यादव की पत्नी सुशीला देवी ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि घर जाने वाली निजी सड़क का जबरन बंद करने को लेकर अकल यादव से विवाद चल रहा था। इसका निपटारा ग्राम कचहरी में होने के बावजूद गत 24 मई को अकल यादव, ललन यादव, सेंटू यादव, सिकू यादव, दीपक कुमार, प्रियांशु कुमार, चतुरमणी देवी, आपरूपी देवी, खुशबू देवी व सूची कुमारी एक जगह इकट्ठा होकर लाठी-डंडा, तेज हथियार व पिस्टल लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर पति सदानंद व सुभाष यादव बाहर निकलकर विरोध किया। इसपर अकल यादव ने आदेश दिया कि तीनों भाई बाहर निकला है, गोली मार दो। इतना सुनते ही ललन यादव और सिटू यादव ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। इसमें सदानंद के सर के समीप गोली निकल जाने से जख्मी हो गए। घटना के बाद रंजन देवी व नन्हकी देवी जैसें ही बाहर आई ललन यादव पुन: गोली चला दिया। जो गोली रंजना देवी के पेट में लगी। वहीं सिन्टू यादव ने रीतलाल यादव पर गोली चलाया, जो उसके बांह में लगकर चीरते निकल गई। इसके बाद ललन ने सुभाष के ऊपर गोलियां चलाई। जो सुभाष के कनपट्टी मे जाकर लगी। घटना को देखकर नन्हकी देवी रीतलाल को बचाने आई कि सिन्टू ने उसपर गोली चला दिया। इससे उसकी होंठ के समीप से गोली चीरते निकल गई। गोलियों की आवाज सुनकर आस- पड़ोस के लोगों को आते देखकर ललन ने जान मारने की धमकी दिया। वहीं लाठी- डंडा से मारपीट किया गया। इसमें आपरूपी देवी व चतुरमणी देवी ने जख्मी रंजन देवी के गले से सोने का चेन और जख्मी नन्दकी देवी के कान में पहना सोने का कनबाली छीन लिया। वहीं दीपक और प्रियांशु घर में घूसकर अलमीरा से 23 हजार रुपये लूटकर सभी जख्मियों को आधा घंटे तक बंधक बना लिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय व पुलिस बलों के साथ आने की सूचना पर सभी आरोपित भाग निकला। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य समाचार