बरात से लौट रहे चापर के युवक की सड़क हादसे में मौत

समस्तीपुर। बरात से लौटने के क्रम में आनंदगोलवा गांव के एक युवक की मौत सड़क हादसे में बुधवार की रात्रि चांदपुरा ओपी के समीप हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें दो कि हालत गंभीर है। मृतक चापर गांव के पुकार सिंह का 30 वर्षीय पुत्र अमरेन्द्र कुमार विष्णु बताया गया है है। जबकि घायलों में इसी गांव के प्रशांत कुमार, अटल कुमार सिंह, प्रवीण सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह एवं नथुनी सिंह शामिल है। विजय कुमार सिंह एवं नथुनी सिंह गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती करया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को आनंदगोलवा के रत्नेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र की बरात विदुपुर के विष्णपुर गई थी। जहां दरवाजे लगने के उपरांत खाना- पीना खाकर बरात लौट रही थी। एक बोलेरो पर सात लोग सवार थे। बताया जाता है कि चांदपुरा ओपी के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बोलेरो में चापर निवासी मृतक अमरेन्द्र सिंह भी सवार थे। जिसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। पीछे से आ रही बरात में शामिल अन्य ग्रामीणों के द्वारा उक्त बोलेरो से मृतक व जख्मी को बाहर निकाला गया। जहां सभी जख्मी को इलाज के लिए भेजा गया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक अमरेन्द्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया। अंत्यपरीक्षण के उपरांत शव को स्वजनों को पुलिस ने सौंप दिया। गुरुवार की सुबह मृतक के पैतृक गांव शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। विधायक राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता राजकपूर सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता, जदयू नेता धर्मेन्द्र साह, अमित कुमार सिंह गुल्लू, सत्येन्द्र नारायण सिंह शैलेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुंवर, मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, विजय कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए स्वजनों को ढांढस बंधाया।


अन्य समाचार