किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाने की हो रही साजिश

फोटो- 12 जमुई- 13

संवाद सूत्र, चंद्रमंडी (जमुई): फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में भाकपा माले का तीसरा प्रखंड सम्मेलन आयोजित हुई। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय के सदस्य सह माले के राज्य कमेटी सचिव आरएन ठाकुर, जिला सचिव शंभु शरण सिंह, पर्यवेक्षक बाबू साहब एवं प्रखंड सचिव मनोज पांडे ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया।
मौके पर आरएन ठाकुर ने कहा कि भाकपा माले सड़क से सदन तक अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। इसके लिए ऊपर से नीचे तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सैद्धांतिक वैचारिक एवं राजनीतिक सहित हर एक मोर्चे पर संगठित होकर लड़ने से ही परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि मेहनतकश गरीब जनता के साथ मिलकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। इसके साथ ही विपक्षी दलों तथा छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर एकता बनाया जाएगा और भाजपा से मुख्य लड़ाई लड़ी जाएगी। भाजपा संविधान को खत्म करने पर तुली है। भाजपा को हर हाल में सत्ता से जाना होगा। राज्य सचिव ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। जनपक्षीय कानून को बदला जा रहा है। किसानों के लिए बने 44 कानून बदलकर चार कोड बना दिया गया। पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाकर श्रम शक्ति को मालिकों के अधीन किया जा रहा है। संविधान में जनता को मिले अधिकार से वंचित किया जा रहा है। इससे ध्यान भटकाने के लिए पूरे देश में मंदिर मस्जिद का खेल चल रहा है। सम्मेलन को पार्टी नेता कालू मरांडी, जयप्रकाश दास, महेंद्र यादव, मु. हैदर, ब्रह्मादेव ठाकुर, कंचन रजक, बासुदेव हांसदा, शिवन राय ने भी संबोधित किया।

अन्य समाचार