भाजपा चला रही लाभार्थी संपर्क अभियान

जागरण संवाददाता, सुपौल। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा उर्फ अशोक सम्राट की अध्यक्षता में शक्ति केंद्र इटहरी सरायगढ़ भपटियाही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पर्व के रूप में मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो के लाभार्थी संपर्क अभियान में इटहरी सनपतहा गांव के विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण में लाभार्थी की एक सभा आयोजित की गई और संपर्क अभियान भी गांव में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा कई कल्याणकारी योजना लाकर देश को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई गई है। सभी वर्गों के लिए विकास के द्वार खुले हैं, सभी का विकास हो रहा है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री के 8 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ता लाभार्थी से संपर्क कर जन संवाद स्थापित कर रहे हैं। एक-एक योजना के बारे में लाभार्थी को बता रहे हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। उन्होंने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लाकर किसानों का मान और सम्मान करने का काम किया है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कामेश्वर मंडल, जिला मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार साह, प्रभात चंद्र मंडल, ताराचंद राय, विद्यानंद राय, धर्मेंद्र कुमार मंडल, शिव कुमार मंडल, रामदेव पासवान, लालदेव मंडल, बेचन ठाकुर, देवू मंडल, जयराम मंडल, शंकर सदा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य समाचार