सड़क दुर्घटना में तीन घायल

संवाद सूत्र, सरौन (जमुई): चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर स्थित महावीर पार्क के समीप बुलेट एवं लूना गाड़ी के बीच टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सोमवार की दोपहर झारखंड के तीसरी निवासी अजय प्रसाद वर्णवाल अपनी पत्नी के साथ बुलेट से देवघर जा रहे थे। तभी महावीर पार्क के समीप सड़क किनारे लूना गाड़ी पर बैठे चकाई थाना क्षेत्र के तिलैया गांव निवासी नरेश यादव को उन्होंने ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही बुलेट सवार पति पत्नी सड़क पर बुरी तरह गिर गए। बुलेट सवार को गंभीर चोट आई। उनकी पत्नी को हल्की चोट आई है। साथ ही लुना सवार नरेश यादव को भी हल्की चोट आई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुलेट सवार सामान्य से तेज गति मे सफर कर रहा था। यही कारण है कि उसने सड़क किनारे लुना सवार को ठोकर मार दी। घटना के बाद सूचना मिलते ही चंद्रमंडी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार को इलाज के लिए आटो से देवघर भेज दिया गया।


---------
ई-रिक्शा पलटने से दो महिला घायल
संवाद सूत्र, झाझा (जमुई): सोनो-झाझा एनएच-333 ए के भीठरा के समीव एक ई रिक्शा के पलट जाने से दो महिला समेत एक 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल महिला यात्री की पहचान सोनो थाना के दहियारी गांव के लष्मी देवी के रूप में हुई है। वह ई रिक्शा से अपनी बच्ची के साथ झाझा लौट आ रही थी। घायल लक्ष्मी देवी ने बताया कि ई-रिक्शा से किसी काम को लेकर सोनो से हम अपनी गोतनी माला देवी के साथ झाझा आ रहे थे। भीठरा गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। उसपर चार लोग सवार थे। घायल महिलाओं को ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल झाझा लाया गया। महिलाओं का इलाज कर बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया।

अन्य समाचार