एसपी की बेरोजगार युवाओं के लिए पहल, प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी में होगी भर्ती

संवाद सहयोगी, किशनगंज : किशनगंज पुलिस बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका दे रही हैं। एसपी डा. इनामुल हक मेंगनू के पहल पर किशनगंज जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को एसआइएस (प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी) द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जनहित में किशनगंज पुलिस ने अनूठी पहल शुरू की है। जिले के आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने केलिए एसआइएस द्वारा जिले के सभी थानों में विभिन्न तिथि को कैंप कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती किया जाना है। इसके लिए उन्हें सिर्फ निबंधन शुल्क कुल 350 रुपये देना है। इसके अलावा अतिरिक्त अलग से किसी राशि का भुगतान नहीं करना है।


एसपी ने जिले के युवाओं से खासकर उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि इस भर्ती के दौरान किसी बिचौलियों के झांसा में नहीं आएं। यदि पैसे लेन-देन का कोई मामला प्रकाश में आता है तो, पैसे लेने एवं देने वाले दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों और ओपी अध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में इस भर्ती कैंप में शामिल होने के लिए जनहित में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है। किशनगंज जिले के थानावार भर्ती कार्यक्रम:
क्र0सं0 भर्ती का स्थान भर्ती की तिथि
01 पोठिया थाना परिसर में 22.06.2022
02 पहाड़कट्टा थाना परिसर में 23.06.2022
03 बहादुरगंज थाना परिसर में 24.06.2022
04 ठाकुरगंज थाना परिसर में 25.06.2022
05 दिघलबैंक थाना परिसर में 27.06.2022
06 कोचाधामन थाना परिसर में 28.06.2022
07 पौआखाली थाना परिसर में 29.06.2022
08 टेढ़ागाछ थाना परिसर में 30.06.2022
09 गलगलिया थाना परिसर में 01.07.2022
10 अर्राबाड़ी ओ0पी0 परिसर में 04.07.2022
11 सुखानी थाना परिसर में 05.07.2022
12 गर्वन्डांगा थाना परिसर में 06.07.2022
13 फतेहपुर थाना परिसर में 07.07.2022
14 कुर्लीकोट थाना परिसर में 08.07.2022
15 विशनपुर ओ0पी0 परिसर में 09.07.2022
16 कोढ़ोबाड़ी थाना परिसर में 11.07.2022
17 किशनगंज थाना परिसर में 12.07.2022
18 बीबीगंज थाना परिसर में 13.07.2022
19 जियापोखर थाना परिसर में 14.07.2022
20 पाठामारी थाना परिसर में 15.07.2022

अन्य समाचार