डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो सकी मिट्टी भराई

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया): बाढ़ बरसात दस्तक दे चुका है। महिनाथ नगर भोलादास बासा पथ के संवेदक की मनमानी लापरवाही रवैया का खामियाजा पोशक क्षेत्र के लोगों को भुगतनी पड़ रही है। आलम यह है निर्धारित समयावधि के डेढ़ वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी संवेदक द्वारा उक्त पथ पर मिट्टी भराई कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी के द्वारा महिनाथ नगर से भोलादास बासा तक लगभग दो किलोमीटर लंबी पथ एक करोड़ 94 लाख की लागत से बननी है। जिसके संवेदक श्याम कुमार चौधरी ताजपुर है। पथ निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में शुरू किया जाना था। जबकि पथ निर्माण कार्य नौ दिसंबर 2020 तक पूरा कर लेना था। बावजूद संवेदक द्वारा मिट्टी भराई के नाम पर महज खानापूर्ति कर अपने हाल पर छोड़ दिया है। महिनाथ नगर मुखिया दिनेश यादव के मुताबिक करीब एक दशक पूर्व जिला परिषद योजना से मिट्टी भराई व ईट सोलिग करवाया गया था। लेकिन संवेदक द्वारा पथ बनाने के नाम पर ईंट सोलिग सड़क पर आधा अधुरा मिट्टी भराई कर छोड़ दिया। डेढ़ वर्ष में पूरा होने वाली पथ तीन वर्ष के बाद भी मिट्टी भराई तक पूरा नहीं कर पाई है। अब बाढ़ बरसात दस्तक दे चुका है। एसे में पथ निर्माण पर संशय का बादल मंडराने लगा है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल गोगरी के जेई साकेत रंजन ने बताया निर्धारित समयावधि में पथ निर्माण पूरा नहीं करने पर संवेदक पर कार्रवाई की गई है। लेकिन संवेदक टालमटोल की नीति अपनाई हुई है। वही झारखंड से आने वाले मेटिरियल के अभाव में पूरे डिविजन में कार्य डेढ़ माह से बंद है।


अन्य समाचार