मानसून ने दी दस्तक, पहले दौर में होगी पांच एमएम वर्षा

संवाद सूत्र, मधेपुरा : मानसून ने दस्तक दे दी है। वह अपनी गति से पूर्णिया से मधेपुरा की ओर बढ़ रहा है। यदि यदि गति बनी रही तो गुरुवार से मानसून की बारिश संभावित है। मानसून के पहले से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 19 जून को झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, अगवानपुर, सहरसा के मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पंडित ने बताया कि 13 जून की सुबह मानसून बिहार में प्रवेश कर गया है। मौसम का मिजाज देखते हुए कहा जा सकता है कि इस साल बारिश सामान्य होगी। शुरुआती दिनों में मानसून थोड़ा हल्का नजर आएगा, लेकिन जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा रफ्तार पकड़ता जाएगा। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना होगा। मानसून का असर सोमवार सुबह से ही वातावरण में दिखने लगा था। रह-रहकर आसमान में हल्के बादल तैरते नजर आए। बादल के छंटते ही तीखी धूप लोगों को पसीना से तरबतर कर रही थी। 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा तापमान तिथि : बारिश


16 जून : 05 एमएम
17 जून : 10 एमएम
18 जून : 10 एमएम
19 जून : 20 एमएम इस दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
कोट मानसून के आगमन को देखते हुए किसानों को नर्सरी में प्रमुखता से धान का बीचड़ा गिराने की सलाह दी है। वहीं ऊंची जमीन पर धान की सीधी बुआई करें। खरीफ प्याज की नर्सरी तैयार करें व बरसाती सब्जी यथा भिडी, नेनुआ व लौकी आदि की बुआई करें। -डा. मिथिलेश कुमार, कृषि विज्ञानी
कृषि विज्ञान केंद्र, मधेपुरा जिले में मानसून का आगमन कभी भी हो सकता है। इस हाल में प्रारंभ में हल्की बारिश होने की संभावना है। जैसे-जैसे समय गुजरते जाएगा मानसून जोर पकड़ता जाएगा। किसानों को चाहिए की वे कृषि विज्ञानी के सलाह पर खेती करें। -अशोक कुमार पंडित,
मौसम विज्ञानी

अन्य समाचार