गमैल में वार्ड सचिव चुनाव में मारपीट के तीसरे दिन केस दर्ज

संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। प्रखंड के गमैल पंचायत अंतर्गत गोरपार में बीते बुधवार को वार्ड सचिव चुनाव हुए झड़प के मामले में तीसरे दिन दोनों पक्षों से केस दर्ज किया गया।

इस संबंध में एक पक्ष से आलिया देवी पति बेचन राम ने आरोप लगाया है कि वार्ड क्रियांवयन समिति का चुनाव नवसृजित प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी टोला में वार्ड 12 के सचिव के चुनाव को लेकर आमसभा होना था। इस पद के लिए तीन लोगों का नाम सामने आया। इसमें पप्पू कुमार, श्रवण कुमार यादव व श्याम सुंदर कुमार राम का नाम आया था। इस कारण मतदान प्रक्रिया की गई। मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने के आधे घंटे बाद वार्ड सदस्य पति वीरचंद यादव सुनियोजित तरीके से लगभग दो दर्जन लोगों को अपने पक्ष में लेकर आ धमका। सभी हरवे- हथियार और लाठी- डंडे से लेस होकर जाति सूचक शब्दों का उच्चारण करते हुए अमर्यादित भाषा बोलने लगा। उपस्थित ग्रामीणों के विरोध करने पर सभी मिलकर लाठी- डंडा चलाना शुरू कर दिया। इसमें शिवनाथ यादव, देवनंदन यादव, पप्पू कुमार यादव, रौशन यादव, कप्पो यादव, रबिन ठाकुर, प्रकाश यादव, कुंदन यादव व वीणा देवी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना में मेरे साथ रामोतार राम, गिरीश राम, माला देवी, रूबी देवी सहित लगभग दो दर्जन लोगों के साथ मारपीट किया। वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के देवनंदन यादव ने आरोप लगाया है कि वार्ड सचिव के चुनाव में गांव के रामोतार राम, गिरीश राम, सुलेन राम, मंगल राम व सुदर्शन राम अज्ञात दस लोगों को लेकर अचानक विद्यालय पहुंचकर गाली- गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर सभी मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। सभी शराब के नशे में धुत था। सभी के हाथ में हथियार था। मारपीट के क्रम में गले से सोने का चकती और दस हजार रुपये छीन लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान प्रक्रिया में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार