झगड़ा सुलझाने गए युवक की पीटकर हत्या

संवाद सूत्र, अस्थावां : थाना क्षेत्र के जेठीयार गांव में झगड़ा सुलझाने आए युवक की पीटकर कर हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गंज पर के अथमलगोला निवासी नरेश चौधरी हैं। जानकारी के अनुसार वे दो- तीन दिन पहले कोनंद गांव अपनी ससुराल सरदार चौधरी के यहां आए हुए थे। जानकारी के अनुसार जेठीयार में दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो रहा था। जिसके बाद दोनों तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। इसी बीच नरेश चौधरी बीच-बचाव करने पहुंचे तभी एक पत्थर उनके सर पर आकर लगी। इसके बाद बदमाशों ने उनकी लोहे के रड से पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में स्वजन मौके पर पहुंच कर पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्वजन के बीच कोहराम मच गई। नरेश चौधरी को दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। नरेश चौधरी की पत्नी का रो रो-कर बुरा हाल था। इधर, अस्थावां थानाध्यक्ष मो. शोएब अख्तर ने बताया कि दो गांव के बीच हो रहे झगड़े को सुलझाने गए नरेश चौहान की चोटिल होने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पत्नी के बयान पर सात नामजद व 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अलग-अलग घटना में करंट से दो युवकों की मौत यह भी पढ़ें
दुष्कर्म का आरोपित दोषी करार
जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के षष्टम एडीजे सह पाक्सो स्पेशल न्यायधीश आशुतोष कुमार ने नौकरी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपित 45 वर्षीय अरविद पासवान को पाक्सो अधिनियम के तहत दोषी करार दिया है। सजा निर्धारण पर फैसला 22 को होगा। अभियोजन पक्ष से पाक्सो विशेष पीपी जगत नारायण सिन्हा ने बहस तथा विचारण के दौरान 9 साक्षियों का परीक्षण किया था। बिद थाने में अज्ञात पर बहला फुसलाकर ले जाने की प्राथमिकी पीड़िता की मां ने दर्ज कराई थी। जिसके अनुसार पीड़िता बिहारशरीफ में डेरा लेकर पढ़ाई करती थी। 10 सितंबर 17 को वह घर से बाजार सुबह में निकली, परन्तु वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली। कुछ दिनों बाद पीड़िता आरोपित संग स्वयं अपने घर आ गई, जिसका 164 के तहत न्यायालय में बयान दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार पीड़िता की सहेली ने आरोपित के दिल्ली में नौकरी करने तथा उसे भी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद वह घर से जेवर व रुपये लेकर आरोपित के साथ दिल्ली चली गई। इसके बाद दिल्ली के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली। इस बीच वह यौन शोषण करता रहा। आरोपित दीपगनर थाना क्षेत्र के मेघी गांव निवासी है तथा शादीशुदा अनपढ़ व पांच बच्चों का बाप है। वह कोई नौकरी भी नहीं करता है। पीड़िता जिद कर आरोपित को मां के पास लाई और फिर बिद थाना ले गई। पीड़िता की सहेली को भी पुलिस ने गिरफ्त में लिया था। नाबालिग होने की वजह से उसका विचारण जेजेबी स्थानांतरित कर दिया गया था।

अन्य समाचार