रोज करना चाहिए योग, तभी दूर रहेगा रोग

जागरण टीम, मधेपुरा। जिलेभर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों ने योग किया। मौके पर बताया गया कि मनुष्य को जीवन में योग बहुत जरूरी है। सभी को योग करनी चाहिए। योग को जो अपनाएंगे उसका रोग हमेशा के लिए दूर रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति को को जीवन में सुबह-शाम नित्य प्रतिदिन योग करना अनिवार्य नहीं आवश्यक है। इससे हमारे शरीर का जो भी रोग है वह दूर होता है। योग दिवस पर प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बेलारी में किया गया योग
उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलारी परिसर में योग दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनीता देवी व मुख्य अतिथि के रूप में योग के विशेषज्ञ विरेंद्र कुमार सिंह व विद्यालय के सभी शिक्षक ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार, राजकुमार राजा, प्रशांत कुमार, गोपाल कृष्ण, संजीव कुमार, आशीष अमन, रंभा कुमारी, संजय कुमार संतवाणी, अलका आर्यन, वाला कुमारी, तथा रात्रि प्रहरी प्रभाष कुमार मौजूद थे।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया में किया गया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिया परिसर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य देवानंद मंडल ने किया। शिक्षक चंद्रदीप कुमार ने बताया कि नित्य दिन योग किया जाए तो इस वर्तमान युग में भी बहुत सारे रोगों का उपचार हो सकता है। शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि हमारे आस-पास ऐसे अनेक कारण विद्यमान हैं, जो तनाव, थकान व चिड़चिड़ाहट को जन्म देता है। वहीं विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक सह जिला कबड्डी संघ कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार ने ओम के जाप से योग का शुभारंभ किया। इस दौरान कुमारी विभा, शशि प्रभा, हिना दीक्षित, सूरज कुमार, बेचन मंडल, अमरेंद्र यादव, मनोज यादव, प्रकाश मंडल आदि मौजूद थे। देशी चिकित्सालय में कर्मियों ने किया योगा
जिला मुख्यालय स्थित जिला देशी चिकित्सालय में चिकित्सक समेत कर्मियों ने योगा किया। डा. उद्यानंद मंडल ने बताया कि हर रोज योग करने वालों को कभी दवा खाने की जरूरत नहीं है। संयम और योग ऐसा दो मूलमंत्र है जिससे लोग लंबी आयु पा सकते हैं। मौके पर दिनेश कुमार यादव व मीनू कुमारी मौजूद थी।

अन्य समाचार