राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए का थ्री डी निर्माण जल्द होगा

- तेज गति से चल रहा है निर्माण कार्य, छह माह में धरातल पर दिखेगा कार्य

- बरबीघा से पंजवारा तक होना है निर्माण
- निर्माण से संबंधित डीपीआर को लोक समिति से मिल चुकी है मंजूरी
संवाद सूत्र, सिमुलतला (जमुई): राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए का थ्रीडी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। उपरोक्त बातें कार्यपालक अभियंता अरविद कुमार ने गुरुवार को कही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए का कार्य तेज गति से जारी है। उन्होंने संभावना व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी छह महीने में कार्य धरातल पर दिखाई देगा।

जानकारी हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए बरबीघा से पंजवारा तक बनाना प्रस्तावित है। सड़क निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ सिमुलतला क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। कारण सिमुलतला में यह मार्ग बाजार के बीचोबीच से गुजर रहा है। मार्ग के लिए जो अलाइनमेंट लिया गया है उसके अनुसार लोहिया चौक बाजार से थोड़ी दूर खुरंडा मोड़ और ग्रामभारती सर्वोदय आश्रम के मध्य से सिमुलतला बाजार होते हुए गोपाल मंदिर तक यह मार्ग टू लेन का होगा। मिली जानकारी अनुसार 75 प्रतिशत भू स्वामी या भूमि के नेचर की जानकारी लग चुकी है। शेष बची भूमि की जानकारी अंचलाधिकारी के माध्यम से लिया जा रहा है। भूमि की सारी जानकारी उपलब्ध होते ही थ्री डी बनने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। थ्री डी बनने के उपरांत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा। सड़क निर्माण से संबंधित डीपीआर को लोक समिति से मंजूरी मिल चुकी है। सड़क निर्माण के लिए केंद्र ने 900 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। बीते दिनों 19 जून को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के संदर्भ में अधिसूचना जारी किया हैं।
----
मार्ग में 14 बायपास और दो रेलवे ओवरब्रिज का होगा निर्माण
राष्ट्रीय राजमार्ग में 14 बायपास तथा दो रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य होना है। शेखपुरा और नरगंजो में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होगा। शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, खैरा, मांगोबंदर, केंदुआ, सोनो, झाझा, नरगंजो, भैरोगंज, कटोरिया, बांका, लकपुरा और पंजवारा में बायपास का निर्माण होना का प्रस्ताव है। पुराने पुलों की जगह आठ नए पुल का भी निर्माण होना है। जिसमें छह पुल बायपास में बनेंगे। 14 वायपास में से आठ बायपास जमुई जिले में है।
----
मार्ग की लंबाई
मार्ग की लंबाई 190.20 किलोमीटर बताई जा रही है। इसमें सिकंदरा- 2.758 किमी, जमुई- 4.311 किमी, खैरा- 3.927 किमी, मांगोबंदर- 1.894 किमी, केंदुआ- 2.070 किमी, सोनो- 1.746 किमी, झाझा- 8.869 किमी, नरगंजो- 1.972 किमी, भैरोगंज- 2.029 किमी, कटोरिया - 1.681 किमी, बांका- 7.194 किमी, लकपुरा- 3.620 किमी, पंजवारा- 1.940 किमी का बायपास है। सड़क के लिए बड़ा पुल- 6, छोटा पुल- 62, रेलवे ओवरब्रिज- 2, रेलवे अंडर ब्रिज- 1, पुलिया- 388, बड़ा जंक्शन- 35 बड़ा-छोटा जंक्शन- 120।

अन्य समाचार