चौथम में 19 जुलाई को होगा मत्स्यजीवी सहयोग समिति का चुनाव

संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, मंत्री और सदस्य पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए बीडीओ उषा कुमारी ने बताया कि चौथम में अध्यक्ष पद के एक, मंत्री सह कोषाध्यक्ष पद के एक एवं सदस्य के 11 पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सदस्य पद में छह पुरुष एवं पांच महिलाओं के लिए आरक्षित है। बीडीओ ने बताया कि पांच एवं छह जुलाई को चुनाव को लेकर अभ्यर्थी नामांकन कर सकेंगे। वहीं सात एवं आठ जुलाई को नामांकन पर्चे की जांच होगी। 12 जुलाई को तीन बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। उसी दिन अभ्यर्थियों के बीच प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। फिर 19 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद 19 जुलाई को ही मतगणना की जाएगी। पैक्स के सुचारू संचालन को दिए गए टिप्स


संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया) ट्रायसम भवन गोगरी में प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। इस मौके पर पैक्स के सुचारू संचालन के टिप्स बताए गए। अभिलेख अर्थात सभा बही, सदस्यता बही, कैशबुक आदि अद्यतन रखने को कहा गया है। 2021-22 तक के आडिट रिपोर्ट तैयार करने के लिए पैक्स प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए। गोगरी प्रखंड के आडिटर क्रांति कुमार ने कई टिप्स दिए। आडिटर क्रांति कुमार ने कहा कि सहकारिता विभाग का एक महत्वपूर्ण केंद्र पैक्स है। अब पैक्स का भी डिजिटलीकरण हो रहा है। इसलिए सारे कागजात चुस्त दुरुस्त रखें। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कुमार गौरव, गौतम ज्ञान, पैक्स अध्यक्ष रघुवंश यादव आदि मौजूद थे।

अन्य समाचार