डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, तत्काल निष्पादन का दिया आदेश

गोपालगंज : कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम ने शुक्रवार को आम लोगों की समस्याओं को सुना। तमाम लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने अधिकांश समस्याओं का तत्काल निपटारे का आदेश दिया। जनता दरबार में डीएम ने भूमि विवाद, अतिक्रमण हटाने, जाति प्रमाण पत्र, वास के लिए भूमि उपलब्ध कराने आदि से संबंधित आवेदनों पर सुनवाई की। इस बीच डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन देने वालों की समस्याओं की पूरी जवाबदेही के साथ सुनवाई करने का निर्देश दिया। इस बीच डीएम ने सौ से भी अधिक लोगों की समस्याओं को सुना।

अब सीसी कैमरे से रखी जाएगी सदर अस्पताल की गतिविधियों पर निगरानी यह भी पढ़ें
जनता दरबार में पहुंची बरौली प्रखंड के प्यारेपुर गांव की प्रीति कुमारी ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराया। इसी प्रकार कटेया प्रखंड के समोगर गांव के इमामुद्दीन आलम ने आरोप लगाया कि उनके पिता की हत्या के बाद अब तक न्याय ना मिल सका है। उन्होंने डीएम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई। थावे प्रखंड के धतिगना निवासी मोहन सोनार के अलावा बैकुंठपुर प्रखंड के भगवानपुर बाजार निवासी भरदुल दास एवं कुचायकोट प्रखंड के बलवन रायमल निवासी रामदयाल महतो ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिए जाने के संबंध में गुहार लगाई। भोरे प्रखंड के खलवागांव निवासी केशव मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके कार लोग के मामले में समझौता के बाद भी नीलाम पत्र शाखा से वारंट जारी कर दिया गया है। इनके अलावा कई अन्य लोगों ने भी डीएम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस बीच डीएम ने प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर आम लोगों की समस्याओं को सुनने का निर्देश दिया।

अन्य समाचार