एक नजर

क्षेत्रीय समन्वयक को दी गई विदाई

संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड के जीविका कार्यालय में कार्यरत क्षेत्रिय समन्वयक अरविद कुमार साह का नरपतगंज स्थानान्तरण के बाद शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता परियोजना प्रबंधक डा. धनंजय कुमार ने की। समारोह में मुख्य रूप से क्षेत्रीय समन्वयक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें मृदु भाषी व कार्य के प्रति ईमानदार बताया। तत्पश्चात उन्हें अंग वस्त्र देकर भावभीनी विदाई दी गयी। मौके पर सामुदायिक समन्वयक अमृता कुमारी, नूतन कुमारी, राखी कुमारी शैलेंद्र कुमार, शमशाद अहमद, महेश कुमार आदि मौजूद थे।

मोटर चोरी करते युवक धराया, पुलिस के हवाले
संसू, पलासी (अररिया): पलासी प्रखंड क्षेत्र के पनडुब्बी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात मोटर चोरी करते एक युवक को गृहस्वामी ने ग्रामीणों के सहयोग से दबोचकर पलासी थाना पुलिस के हवाले किया। सुपुर्द युवक मजलिसपुर गांव का रहने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष शिव पूजन कुमार ने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी?
घर से मवेशी की चोरी
संसू, फारबिसगंज (अररिया): प्रखंड के किरकिचिया पंचायत के महेशमुढ़ी गांव स्थित वार्ड संख्या 08 निवासी सह कृषक वीरेंद्र यादव के घर से अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की देर रात चार मवेशी को चुरा लिया।
इस संबंध में पीड़ित कृषक वीरेंद्र यादव ने बताया की चोरी की गई मवेशियों में दो भैंस, दो बैल शामिल है।
कहा की प्रतिदिन की तरह वे मवेशी को चारा ़िखलाकर गोहाल में सभी मवेशियों को बांध दिया था। सुबह उठने पर सभी मवेशी गायब मिले। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी हुए मवेशियों का कोई पता नही चल पाया। कहा की मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी गई है।

अन्य समाचार