जदयू ने निकाली आभार यात्रा, कार्यकर्ता दिखे उत्साहित

जागरण संवाददाता, खगड़िया : जदयू और महात्मा ज्योतिवा फूले समता परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आभार यात्रा निकाली गई। जातीय जनगणना के निर्णय को ले सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करने को लेकर यह यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़े पैमाने पर जदयू के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा जदयू जिला कार्यालय से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर राजेंद्र चौक पर पहुंचा। जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए जदयू के जिला संगठन प्रभारी शुभानंद मुकेश ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। जातीय जनगणना को ऐतिहासिक निर्णय कहा। कहा कि आज सूबे बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। सभा की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। संचालन जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल कर रहे थे।पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि जातीय जनगणना का निर्णय सर्व हिताय सर्व सुखाय सिद्ध होगा। इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय, सोनेलाल मेहता, प्रदेश महासचिव साधना देवी, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण केसरी, दीपक सिन्हा, मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह कुशवाहा, प्रवक्ता अरविद मोहन समेत राजकुमार फोगला, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, सुमित कुमार सिंह, आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रमोद कुमार सिंह, मु. शहाब उद्दीन, नीतीश सिंह पटेल आदि मौजूद थे। ---- आदर्श ग्राम कटघरा में बह रही भक्ति की गंगा

जिले में बीते तीन दिनों से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित यह भी पढ़ें

संवाद सूत्र, गोगरी (खगड़िया) : इटहरी पंचायत के आदर्श ग्राम कटघरा में श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। यहां 48 घंटे के रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ में दूर-दूर से मंडलियां भाग ले रही हैं। श्रद्धालुओं के सेवार्थ स्थानीय स्वयं सेवक नियुक्त किए गए हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है।
रामधुनी यज्ञ का उदघाटन इटहरी पंचायत के पूर्व मुखिया लतरू पटेल, इटहरी पंचायत के पंसस अशोक पंत व सरपंच प्रतिनिधि महेश्वर यादव ने किया। अखंड रामधुन यज्ञ के पहले कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्री गोगरी गंगा घाट पहुंचे। यहां से गंगाजल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। कलश यात्रियों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर पंसस अशोक पंत ने कहा कि यज्ञ से समाज में शांति आती है। आपसी भाईचारा बढ़ता है। लोगों को सही राह पर चलने का संदेश मिलता है। राम नाम के धुन से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा है।

अन्य समाचार