अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी

जागरण संवाददाता, खगड़िया : अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों ने नशा मुक्ति के नारे भी लगाए। रविवार की सुबह मध्य विद्यालय हाजीपुर उत्तरी से प्रभात फेरी निकाली गई। जो राजेंद्र सरोवर होते हुए रेलवे ओवरब्रिज के रास्ते राजेंद्र चौक पर पहुंचा। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों सहित नगर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी आदि मौजूद थे। चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर लोगों को नशा से होने वाले बुराइयों के बारे में जागरूक किया गया। डीएवी स्कूल में चित्रांकन के माध्यम से जागरूक किया गया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक चित्र बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। ------- नशा को त्यागें, पौधे लगाएं का संदेश दिया गया

रोमांचक मुकाबले में जमुई ने खगड़िया को हराया यह भी पढ़ें

जागरण टीम, बेलदौर (खगड़िया) : अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के मौके पर जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर जिले की थाना पुलिस समेत रेल पुलिस ने भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। खगड़िया रेल थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के नेतृत्व में प्लेटफार्मों और खगड़िया स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी यात्रियों को दी गई। कहा गया कि नशा पान स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही घातक है। इसलिए इससे दूर रहें। शराब पीने पर पकड़े जाने पर जेल भेजे जाएंगे।
वहीं रविवार को बेलदौर थाना परिसर में पौधारोपण कर नशा को त्यागें, पौधे लगाएं, का संदेश दिया गया। इस दौरान बेलदौर थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने थाना परिसर में दो दर्जन से अधिक फलदार पौधे लगाए। थानाध्यक्ष ने जन जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को नशा से दूर रहने की अपील की। कहा, जो हुआ नशा का शिकार, उसका उजड़ा घर परिवार। इस मौके पर एसआइ महानंद चौधरी, जयप्रकाश सिंह, पीएसआइ राजीव कुमार, चंदन कुमार, लाल बिहारी यादव, गौतम कुमार, एसआइएस शैलेश कुमार, नगीना प्रसाद, चौकीदार अभिमन्यु कुमार, इंदल कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

अन्य समाचार