जिले में बाइपास पर खर्च होंगे 377 करोड़

- 14 योजनाओं को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

- 2027 करोड़ की लागत से 92 किलोमीटर लंबी बनेगी बाइपास
आशुतोष सिंह, जमुई : बिहार की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा 14 नए बाइपास बनाए जाएंगे। इसमें जमुई जिले का बाइपास भी शामिल है। केंद्र सरकार की तरफ से 2027 करोड़ की लागत से 92 किलोमीटर लंबा बायपास बनाने की मंजूरी दे दी गई है। बिहार के 14 शहरों में बनने वाले बाइपास में जमुई का 14 किलोमीटर बाइपास भी इसमें शामिल है। जिस पर 377 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जमुई के अलावा 13 शहरों में इस बाइपास को बनाया जाना है। उसमें जहानाबाद, बक्सर, चौसा, जंदाहा, अरवल, कटिहार, सुपौल, कटोरिया, बांका, पंजवारा, शेखपुरा, सिकंदरा, खैरा, जमुई शहर शामिल है। सड़कों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण दुर्घटना के साथ साथ जाम की स्थिति बदतर होती जा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण शहर की प्लानिग सही तरीके से नहीं होना है। इस वजह से लोगों को जाम की समस्या सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पटना सहित बिहार के लगभग सभी शहरों में जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करता है, लेकिन अब केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर बिहार के करीब 14 शहरों में बाइपास बनाने के लिए कई परियोजना शुरू करने वाली है। यह बाइपास फोर लेन होगा। अभी फिलहाल पहले चरण में कुल आठ बाइपास की मंजूरी मिली है जिसके लिए केंद्र सरकार ने राशि जारी कर दी है।

---
बनने वाले बाइपास का ब्यौरा
* बक्सर-चौसा ---21 किलोमीटर-- 1061.46 करोड़
* शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, खैरा 14 किलोमीटर 377 करोड़ * जन्दाहा पांच किलोमीटर 60 करोड़ * कटोरिया, बांका, पंजवारा 15 किलोमीटर 468 करोड़ * जहानाबाद 10 किलोमीटर 20.40 करोड़ * सुपौल 11 किलोमीटर 50 लाख * अरवल पांच किलोमीटर 50 करोड़

अन्य समाचार