ग्राम पंचायतों को मिले 19 करोड़, मुखियों का खिला चेहरा

संवाद सहयोगी, लखीसराय : जिला अंतर्गत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए बनी वार्षिक कार्ययोजना को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कर ने के बाद सरकार ने पंचायतों को फंड रिलीज कर दी है। चुनाव जीतने के बाद पहली बार गांव के विकास के लिए राशि मिलते ही मुखिया एवं पंसस का चेहरा खिल उठा है। सरकार ने 15 वीं वित्त आयोग योजना के तहत जिले की सभी 76 ग्राम पंचायतों को 19 करोड़ 87 लाख की राशि दी है।इसमें अबतक चार करोड़ 18 लाख 71 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है। सरकार के निर्देशानुसार पंचायतों और पंचायत समितियों द्वारा टायड और अनटायड योजना मद में राशि खर्च की जा रही है। इस राशि से पंचायतों में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पुराने और नए जलस्त्रोतों के निर्माण और जीर्णोद्धार के कार्य भी कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनील कुमार ने प्रखंडवार योजना का क्रियान्वयन और खर्च राशि की समीक्षा की है। उन्होंने सभी बीपीआरओ को क्रियान्वित हो रही योजनाओं का अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है।

जिला पंचायत शाखा के बड़ा बाबू सहित तीन दर्जन लिपिकों का स्थानांतरण यह भी पढ़ें
---
प्रखंडों में ग्राम पंचायतों को मिली राशि और अबतक हुए खर्च
बड़हिया प्रखंड : नौ पंचायत - दो करोड़ 50 लाख 49 हजार, खर्च राशि - एक करोड़ 26 लाख 56 हजार रुपये। हलसी प्रखंड : 10 पंचायत - दो करोड़ 76 लाख 67 हजार, खर्च राशि - 54 लाख 49 हजार 906 रुपये। चानन प्रखंड : 10 पंचायत - एक करोड़ 44 लाख 14 हजार 508 रुपये, खर्च राशि - 21 लाख 61 हजार रुपये। लखीसराय प्रखंड : 10 पंचायत - दो करोड़ 91 लाख 70 हजार रुपये, खर्च राशि - 22 लाख 68 हजार रुपये। पिपरिया प्रखंड : पांच पंचायत - दो करोड़ तीन लाख 72 हजार रुपये, खर्च राशि - 38 लाख 23 हजार रुपये। रामगढ चौक प्रखंड : आठ पंचायत - दो करोड़ 73 लाख पांच हजार रुपये, खर्च राशि - 43 लाख 21 हजार रुपये। सूर्यगढ़ा प्रखंड : 24 पंचायत - पांच करोड़ 47 लाख 69 हजार रुपये, खर्च राशि - एक करोड़ 11 लाख 90 हजार रुपये।

अन्य समाचार