जिले के पांच प्रखंडों में अध्यक्ष, मंत्री व प्रबंधकारिणी समिति सदस्यों के नाम घोषित

संवाद सूत्र, मधेपुरा जिले के पांच प्रखंडों में मंगलवार को हुए मत्स्यजीवी सहयोग समिति व व्यापार मंडल के अध्यक्ष, मंत्री व प्रबंधकारिणी सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मतगणना के बाद आए परिणाम में पांच अध्यक्ष, पांच मंत्री व प्रबंधकारिणी के 43 सदस्यों का नाम घोषित कर दिया गया है। मतगणना के बाद सिंहेश्वर प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर योजेन मुखिया व मंत्री पद पर मदन मुखिया ने जीत हासिल की है। इसके अलावा प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में गणेश मुखिया, दीपक मुखिया, मुशहरू मुखिया, विक्रम मुखिया तथा हीरा मुखिया ने जीत हासिल की है। इसी तरह घैलाढ़ प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद पर पप्पू मुखिया व मंत्री पद पर पवन कुमार ने जीत हासिल की है। इसके साथ ही प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में नागो मुखिया, सतन मुखिया, द्रोपदी देवी, फुलो देवी, शीतल देवी, संजीव मुखिया, संजू देवी, आरती देवी, घुरन मुखिया, अनिता देवी तथा सुगिया देवी को विजयी घोषित किया गया है। इसी तरह गम्हरिया प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए हरेराम मल्लाह तथा मंत्री पद पर कुसुमलाल मुखिया को निर्वाचित किया गया है जबकि प्रबंधकारिणी सदस्य पद पर पुरन मुखिया, मोहन मुखिया, शंभू मुखिया, तेजो मुखिया, विजय मुखिया, पवन देवी, रीना देवी, रीता देवी-एक, दूरो देवी तथा चतुरी मुखिया ने बाजी मारी है। वहीं बिहारीगंज प्रखंड में हुए व्यापार मंडल चुनाव में अकलेश भगत को अध्यक्ष व किरण देवी, नूतन देवी, खगेश प्रसाद सिंह, मनोज कुमार मिश्र तथा रघुनन्दन कुमार सिंह को प्रबंधकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है। कुमारखंड में निर्विरोध घोषित किए गए अध्यक्ष व सदस्य


कुमारखंड प्रखड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष पद के लिए जनेश्वर मुखिया, मंत्री पद पर गुलाबचन्द्र मल्लाह तथा प्रबंधकारिणी सदस्य के रूप में तेतर मुखिया, फोनटेन मुखिया, निरंजन मल्लाह, गुलटेन मुखिया, बच्चेलाल मुखिया, देव नारायण मल्लाह, मुन्नी देवी, रेखा देवी, बीण देवी, जयमाला देवी तथा निर्मला देवी को निर्विरोध मनोनित कर लिया गया है।

अन्य समाचार