नहर में पानी के लिए कांग्रेस का धरना

नहर में पानी के लिए कांग्रेस का धरना

देव (औरंगाबाद) : प्रखंड कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रत्नाकर सिंह, सत्येंद्र पाठक, रामजी सिंह एवं धनंजय सिंह ने देश में बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी के लिए सरकार को दोषी ठहराया। कहा कि जनता पहले से ही महंगाई से परेशान थी और सरकार ने खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर उसे और बढ़ा दिया। नहर में पानी देने की मांग की। कहा क उत्तर कोयल नहर में पानी नहीं है। कुटकू डैम में अब तक फाटक नहीं लगा है। हड़ियाही नहर में पानी नहीं आया है। नेताओं ने देव प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करते हुए राहत कार्य चालने की मांग की। कहा कि किसान-मजदूर बेचैन हैं परंतु कोई सुन नहीं रहा है। पवन सिंह, रामकेवल सिंह, कामदेव सिंह उपस्थित रहे। पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न नवीनगर (औरंगाबाद) : प्रखंड कार्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन सभागार में पंचायत समिति सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। उद्घाटन प्रमुख चित्रा देवी, उपप्रमुख किरण देवी, बीडीओ देवानंद कुमार सिंह एवं बीपीआरओ पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर की। बीपीआरओ ने बताया कि सरकार नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कौशल विकास एवं क्षमता वर्धन कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दे रही है। इससे प्रतिनिधियों को कार्य करने में आसानी होगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिनिधियों को कार्य क्षेत्र एवं अधिकारी के बारे में जानकारी दी गई। अगली कड़ी में 1 से 3 सितंबर तक प्रखंड के पंचायतों के मुखिया एवं उपमुखिया को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अन्य समाचार