अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत

संवाद सूत्र, सिधवलिया (गोपालगंज) : सिधवलिया थाना क्षेत्र के फूटानीगंज गांव के समीप एनएच 27 पर शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंद दिया। एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई जख्मी हो गया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सिधवलिया थाना क्षेत्र के हलुआर गांव निवासी भूलन सिंह के दोनों पुत्र संतोष कुमार सिंह व अखिलेश कुमार सिंह बाइक पर सवार होकर के गोपालगंज से अपने घर हलुआर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-27 पार करने के दौरान फुटानीगंज के पास तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद डाला। बाइक पर सवार संतोष कुमार सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार दूसरे भाई अखिलेश कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी करने में जुट गई है। उधर, हादसे के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

अन्य समाचार