स्काउट गाइड के बच्चों ने झंडा के साथ निकाली जागरूकता रैली

स्काउट गाइड के बच्चों ने झंडा के साथ निकाली जागरूकता रैली

संवाद सूत्र, रजौली, नवादा: शनिवार को भारत स्काउट और गाइड जिला शाखा नवादा द्वारा उच्च विद्यालय अंधरवारी रजौली में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण स्काउट गाइड प्रथम सोपान के तीसरे दिन 75वां आजादी का अमृत महोत्सव पर बच्चों ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस रैली को विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का नेतृत्व सहायक जिला संगठन आयुक्त राजीव कुमार ने किया। रैली के दौरान भारत माता की जयकारा लगा कर तिरंगा लहराते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। साथ ही बीच-बीच में बच्चों ने आकर्षक पिरामिड बना कर गांव वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्काउट गाइड के बच्चों के अलावा सभी शिक्षकों व अभिभावकों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए अपील की। विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देश की आजादी में सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए बलिदान होने वाले सैनिकों के बारे में नई पीढ़ी के लोग अनजान नहीं रहेंगे। सभी घरों में फहराया जाएगा झंडा सौरभ गिरी ने सभी बच्चों को कपड़े से बने झंडों को प्रत्येक घरों में झंडा फहराने का संकल्प दिलाया। एक बच्चे को 10 झंडे बांटने को कहा गया। ताकि सभी घरों में झंडे फहर सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान उच्च विद्यालय अंधरवारी के सुमन्त कुमार सुमन, रविंद्र नाथ शर्मा, विनोद कुमार, अनवर नियाजी शहनबाज खान एवं स्काउट गाइड करिश्मा, अनु प्रिया, मधु, मौषम, सोनली, रोहित अफरोज व रजनीश ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य समाचार