चोरी की गाड़ी से शराब बिक्री करने वाला मास्टर माइंड चढ़ा सिकटी पुलिस के हत्थे

संसू, सिकट (अररिया):- चोरी की दो पहिया वाहन से शराब की बिक्री करने वाला मास्टर माईंड को सिकटी पुलिस ने धर-दबोचा है। चोरी का दोपहिया वाहन सुपर स्प्लेन्रडर पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं है। गिरफ्तार आरोपित 35 वर्षीय शफीक आलम कुचहा धत्ता वार्ड चार सिकटी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के नेतृत्व में नेपाल से लगने वाली कुचहा डिम्हिया चेक पोस्ट के समीप वाहन चेकिग लगाया गया। उसी दौरान कुचहा नेपाल जाने वाली रास्ते की तरफ से एक बाइक सवार आता हुआ दिखा। पुलिस वाहन पर नजर पड़ते हीं वह व्यक्ति गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। बिना नंबर की गाड़ी चलाने को लेकर प्रारंभिक पूछताछ में उसने अपना नाम शफीक बताया। उसने पुलिस को चकमा देते हुए कहा कि यह गाड़ी डेढ़ महीना पहले गांव के हीं कयूम से खरीदा है। वाहन का वैध कागजात कयूम के पास है। जब सिकटी पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछना शुरू किया तो शफीक ने कई बातों का परत दर परत खुलासा करते हुए बताया कि यह दोपहिया वाहन चोरी का है। इस गाड़ी के माध्यम से वह और उसका साथी कयूम नेपाल से शराब लाकर बिक्री करते हैं। कयूम शराब मामले में दो बार पहले भी जेल की हवा खा चुका है। शफीक के कहने के मुताबिक जब सिकटी पुलिस कयूम के घर पहुंची तो कयूम और उसके परिवार के लोग फरार मिले। घर की तलाशी में जलावन घर से 90 बोतल 300 एमएल की नेपाली शराब बरामद किया गया है।


क्या कहते हैं थानाध्यक्ष: सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि आरोपित कयूम घर से फरार है। गिरफ्तार शफीक ने कई घटनाओं का खुलासा किया है। वाहन चोरी में दोनों की संलिप्तता है। गिरफ्तार मास्टर माईंड को अररिया जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।

अन्य समाचार