ग्रेड पे बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए कृषि समन्वयक



जागरण संवाददाता, मधेपुरा: जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत कृषि समन्वयक पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कृषि समन्वयकों के हड़ताल पर चले जाने की वजह से कृषि विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो गए। अपनी मांगों को लेकर कृषि समन्वयकों ने जिला कृषि कार्यालय के परिसर में प्रदर्शन किया।
कृषि समन्वयकों ने कहा कि कृषि विभाग के सभी महत्वपूर्ण कार्य का दायित्व कृषि समन्वयक के जिम्मे है, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी कृषि समन्वयकों की अनदेखी कर रहे हैं। कृषि समन्वयक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सुमन ने कहा कि कृषि समन्वयकों का ग्रेड पे 2800 से उत्क्रमित करते हुए तकनीकी व योग्यता के अनुसार ग्रेड पे 4600 किया जाए। कृषि समन्वयक पदनाम को परिवर्तित करते हुए कृषि विकास पदाधिकारी या कृषि प्रसार पदाधिकारी किया जाए। इसके अलावा कृषि समन्वयक पद को उर्वरक निरीक्षक घोषित करने की मांग की गई है। इसके अलावा कई अन्य मांग शामिल हैं।

इन मांगों को लेकर की हड़ताल कृषि समन्वयकों का ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर 4600 करने की मांग कृषि समन्वयक पदनाम को परिवर्तित करते हुए कृषि विकास पदाधिकारी करने की मांग प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति का कोटा 33 प्रतिशत किया जाए गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए आपरेशनल व्यय पर प्रतिमाह चार हजार दिया जाए कृषि समन्वयक पद को उर्वरक निरीक्षक घोषित किया जाए।

अन्य समाचार