सारण में सावन मिलन समारोह का आयोजन

सारण में सावन मिलन समारोह का आयोजन

सारण। शहर के एबी संगिनी क्लब ने सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें नृत्य, संगीत, झूला का आनंद महिलाओं ने लिया। इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनकर आई थी। महिलाओं ने मेंहदी भी लगाया। सावन के गीत पर भावनृत्य कर महिलाओं ने खूब मस्ती भी की। सावन मिलन समारोह का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जयमित्रा देवी, पूर्व अध्यक्ष मीना अरुण, युवा क्रांति रोटी बैंक के अध्यक्ष आकृति रचना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सावन के मौसम में प्राकृतिक का मनोरम रूप देखने को मिलता है। इस मौसम में धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। इस मौके पर मीना सिंह, डा. किरण सिंह, नूतन देवी, पूजा कुमारी, संगीता गुप्ता, ज्योत्सना पांडेय, आरती ब्याहुत, कामिनी, श्वेता, आरती सहनी, अर्चना प्रताप, दीप्ति प्रताप आदि मौजूद थी। रोटरी सारण का सावन महोत्सव आशेजित जासं, छपरा : रोटरी सारण के द्वारा स्थानीय जन्नत पैलेस में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। एसमें अनेक प्रतिभागियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई। इसमें क्लब के रोटेरियन एवं मिसेज रोटेरियन ने हिस्सा लिया तथा कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रम किये गए। नृत्य का दौर चला और बच्चों ने मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। बेस्ट कपल का अवार्ड रोटेरियन सोहन गुप्ता और दीपाली गुप्ता की जोड़ी को दिया गया। डांस में भाग लेने वाले बच्चों को भी उनके नृत्य के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं अच्छी मेहंदी लगाने को लेकर भी पुरस्कार दिया गया। जज की भूमिका अर्चना रस्तोगी, प्रियंका कुमारी, रूपा गुप्ता ने अदा की। कार्यक्रम में मेहंदी कंपटीशन में प्रथम स्थान दीपाली गुप्ता, द्वितीय स्थान मंजू गुप्ता, तृतीय स्थान गायत्री देवी को मिला। बेस्ट मेल का ख़िताब प्रथम राजेश फैशन, द्वितीय स्थान पंकज कुमार, तृतीय स्थान श्याम बिहारी अग्रवाल को मिला। .बेस्ट नृत्य प्रस्तुति में संस्कृति-हर्षिता युगल जोड़ी को पुरस्कार मिला।. माडलिंग गर्ल्स में अनन्या, संस्कृति, लड्डू, माडलिंग व्याज में अक्षय, गौतम, स्वस्तिक एवं शिव पार्वती झांकी में निर्भय-सान्वी, राधा कृष्ण में अनन्या-अनय की जोड़ी को पुरस्कृत किया गया।

अन्य समाचार