डीलर की मनमानी के खिलाफ लाभुकों ने किया प्रदर्शन

संसू, रानीगंज (अररिया): रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत वार्ड संख्या 14 के नयापट्टी विस्टोरिया गांव के दर्जनों लाभुकों ने मंगलवार को डीलर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लाभुक बदमिया देवी, रिकी देवी, फुलेश्वरी देवी, रेखा देवी, उड़िया देवी, बबिता देवी, अवधेश यादव, संतोष यादव, गणेशी यादव, ललिता देवी, मीना देवी सहित दर्जनों लाभुकों ने बताया कि डीलर रामानंद हेंब्रम के द्वारा लाभुकों को दो माह से गेंहू चावल का वितरण नहीं किया गया है। साथ ही अनाज मांगने पर टाल मटोल करते रहता है। रोजाना हमलोग कई दिनों से अपना अपना काम छोड़कर डीलर के घर पर आते हैं लेकिन डीलर राशन नहीं दे रहा है। साथ कई लाभुकों ने बताया डीलर दोनों महीने का एक साथ राशन वितरण करने के नाम पर पहले ही पॉश मशीन पर अंगूठा का निशान ले लिया है। आक्रोशित लाभुकों ने मंगलवार को डीलर के दरवाजे को घेर कर रखा था लेकिन डीलर घर छोड़ कर फरार हो गया। वहीं लाभुकों ने डीलर के मनमानी की लिखित शिकायत एमओ तथा एसडीओ को देने की बात कही। वहीं मामले को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लाभुकों के लिखित शिकायत करने पर जांच कर डीलर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य समाचार