कोसी-बागमती नहीं हुई है शांत, डेंजर लेवल से अब भी ऊपर

जागरण संवाददाता, खगड़िया : कोसी और बागमती कभी घट रही है, तो कभी बढ़ रही है। कोसी-बागमती के जलस्तर में कभी बढ़ोत्तरी होती है, तो कभी कमी आती है। लेकिन बीते कई दिनों से दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंगलवार को जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग, खगड़िया की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार कोसी खगड़िया के बलतारा में घट रही है। जबकि बीते सोमवार को कोसी की टेंडेंसी बढ़ने की थी। लेकिन मंगलवार को घटने लगी है। मंगलवार को कोसी का जलस्तर बलतारा में 34.94 मीटर दर्ज किया गया। डेंजर लेवल 33.85 मीटर है। जबकि उच्चतम जलस्तर 36.40 मीटर है। अभी भी कोसी डेंजर लेवल से 1.09 मीटर ऊपर है।


दूसरी ओर मंगलवार की सुबह छह बजे बराह क्षेत्र में कोसी का डिस्चार्ज एक लाख 16 हजार सात सौ क्यूसेक दर्ज किया गया। यहां टेंडेंसी घटने की है। वीरपुर बराज के पास कोसी का डिस्चार्ज एक लाख 63 हजार 320 क्यूसेक दर्ज किया गया। यहां टेंडेंसी स्थिर बताई गई है।
बागमती भी खगड़िया के संतोष स्लूस गेट के पास डेंजर लेवल से 1.46 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि मंगलवार को यहां नदी स्थिर बताई गई है। संतोष के पास मंगलवार की सुबह छह बजे बागमती का जलस्तर 37.09 मीटर दर्ज किया गया। डेंजर लेवल 35.63 मीटर है। जबकि उच्चतम जलस्तर 38.93 मीटर है। बूढ़ी गंडक और गंगा खतरे के निशान से नीचे, जलस्तर में भी आई कमी

इधर खगड़िया में बूढ़ी गंडक के जलस्तर में कमी आई है। यहां मंगलवार को बूढ़ी गंडक का जलस्तर 35.56 मीटर दर्ज किया गया। डेंजर लेवल 36.60 मीटर है। अभी बूढ़ी गंडक डेंजर लेवल से 1.04 मीटर नीचे बह रही है। गंगा के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गई है। खगड़िया के खारा धार स्लूस गेट के पास गंगा का जलस्तर 32.80 मीटर दर्ज किया गया। डेंजर लेवल 34.07 मीटर है। अभी गंगा खतरे के निशान से 1.27 मीटर नीचे बह रही है।
जिला प्रशासन का दावा: बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, खगड़िया, एक और दो के अधीन सभी बांध तटबंध सुरक्षित हैं।

अन्य समाचार