खरीफ फसल आच्छादन की स्थिति व बिजली की उपलब्धता की हुई समीक्षा

खरीफ फसल आच्छादन की स्थिति व बिजली की उपलब्धता की हुई समीक्षा

संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय) : खरीफ फसल की स्थिति अच्छी नहीं है। कारण है मानसूनी वर्षा का नहीं होना। ऐसी परिस्थिति में सरकार ने डीजल अनुदान समेत कई तरह की योजनाएं खरीफ फसल को बचाने के लिए चलाई है। वहीं खरीफ फसल की वर्तमान स्थिति एवं उपलब्ध सुविधा क्या है, इसका भौतिक सत्यापन भी राज्य सरकार करा रही है। इसी कड़ी में छौड़ाही प्रखंड की एकंबा पंचायत में बुधवार को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार पंचायत कृषि कार्यालय एकंबा पहुंचे। उन्होंने पंचायत के किसान सलाहकार अनीश कुमार से धान, सोयाबीन, मक्का का आच्छादन रिपोर्ट देख भौतिक सत्यापन किया। कृषि फीडर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, राजकीय नलकूप के संचालन की स्थिति, उर्वरक की उपलब्धता की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही पंचायत स्तर पर वर्षा मापक यंत्र को भी देखा एवं वैकल्पिक फसल योजना के संबंध में क्या तैयारियां की जा रही है, इसकी भी समीक्षा की।
चमथा में आग लगने से 20 घर राख, लाखों रुपये का नुकसान यह भी पढ़ें
समीक्षा के क्रम में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार एवं अनीश कुमार के द्वारा कृषि उद्यान के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों की प्रशंसा भी की। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने पंचायत के किसानों को लोक शिकायत निवारण के क्रियाकलापों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पदाधिकारियों ने पंचायत के किसानों से अनुरोध किया कि आपको किसी तरह की समस्या यदि सरकारी कर्मियों से है, तो आप मंझौल स्थित लोक सेवा शिकायत निवारण पदाधिकारी के कक्ष में पहुंचें, समस्या का त्वरित हल किया जाएगा।

अन्य समाचार