औरंगाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में निकला गया ताजिया जुलूस

औरंगाबाद में शांतिपूर्ण माहौल में निकला गया ताजिया जुलूस

औरंगाबाद। मोहर्रम जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सभी अखाड़े के खलीफा के नेतृत्व में निकाला गया। जुलूस अपने अखाड़े के खलीफा के नेतृत्व में थाना पहुंचा। थाने में सभी अखाड़े के लोगों ने खेल का करतब दिखाया। काजीचक मो. परवेज आलम, अमरपुरा शहजाद, सोनबरसा शमशेर आलम, नीमा वाजिद मो. सलाउद्दीन, शेर मोहम्मद, मखदुमपुर मो. कलीम, औरवां असलम खान, चरकावां मो. शौकत, चंद्रहटा सरफराज़ुल हक, सिहुली दरगाह मो. कासिम, चोबड़ा बड़गांव मो. नौशाद, मौलागंज मो. अलाउद्दीन, बहादुरपुर अली हुसैन, भदवां बाजार मो. निजामुद्दीन, गौसपुर मो. आबिद ने अखाड़ा का नेतृत्व किया। थानाध्यक्ष रामइकबाल यादव, बीडीओ उपेंद्र दास, सीओ अवधेश कुमार सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी मो शहाब यहया, बीपीआरओ रिशु राज, अखाड़े के सदर नुरूल होदा खां, तजम्मुल खां, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, राजस्व कर्मचारी प्रमोद कुमार, मो. सुहैल आरज़ू, शहजादा शाही, सपा जिलाध्यक्ष तुलसी यादव, रविंद्र कुमार, पप्पू यादव उर्फ बाबा उपस्थित रहे। मदनपुर प्रखंड में त्याग, बलिदान एवं मातम का पर्व मोहर्रम शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मनाया गया। अल्पसंख्यक समुदाय के लोग लाठी, भाला, तलवार के साथ जुलूस निकाल करबला मैदान में पहलाम किया। मदनपुर उमगा रोड के पास करबला परिसर में लगने वाली मेला का आनंद बच्चे सहित आए लोगों ने मेला का आनंद उठाया। मदनपुर थाना क्षेत्र के मदनपुर, इस्लामपुर, दर्जी बिगहा, वार, टंडवा, मंझार ,रंगा बिगहा, उचौली, छोटी एरकी, सरैया, बरडीह, पलकिया, उचौली, अमीर बिगहा, रसलपुर, शेखपुरा, तकेया वार एवं सलैया थाना क्षेत्र के करीमगंज, मीरगंज, काकन, पिरवां पैठान टोला, बेरी, बिजुलिया, इटकोहिया सहित गांव में मोहर्रम पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाया गया। मदनपुर सहित अन्य करबला मैदान में देर शाम तक पहलाम किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयं थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा कमान संभाल हुए थे। बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अंजू सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर शैलेंद्र, एसआई राजू कुमार जुलूस पर नजर रखे हुए थे। सलैया थानाध्यक्ष आनंद शंकर ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव में शांतिपूर्ण माहौल में पहलाम किया। मदनपुर में सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मोहर्रम पर मदनपुर थाना परिसर में आए ताजियों का चयन किया गया। चयन के दौरान मदनपुर, इस्लामपुर एवं चौधरी बिगहा से आये तीनों ताजियों को थानाध्यक्ष ने सम्मानित किया। कहा कि पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उधर हसपुरा में शांति व भक्तिमय वातावरण में मोहर्रम पर्व मंगलवार को संपन्न हो गया। कोरोना काल के बाद यह पहला मौका है, जब खुलकर इमाम हुसैन के चाहने वाले बिना किसी बंदिश के अज़ादारी कर पर उतर आए। जिससे कर्बला व अखाड़ा स्थल पर रौनक दिखाई पड़ी। हसपुरा बाजार के इमामबाड़ा, पटेल चौक, अमझशरीफ मोड़ पर प्रशासन मुस्तैद दिखी। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रही। पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी ने कहा कि हमारे देश में प्रत्येक पर्व एक साथ मनाते हैं।

अन्य समाचार