चांद के दुलही पंचायत में डीएम ने किया योजनाओं का निरीक्षण

चांद के दुलही पंचायत में डीएम ने किया योजनाओं का निरीक्षण

जासं, भभुआ: जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बुधवार को चांद प्रखंड के दुलही पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा राजकीय कृत रामदुलारी जगदीप प्लस टू उच्च विद्यालय बहुआरा का निरीक्षण किया गया। बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया और सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम दुलही वार्ड संख्या छह में गली नाली योजना का कार्य देखा गया। गली के साथ नाली का निर्माण नहीं हुआ था। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। नल जल योजना अंतर्गत दुलही ग्राम में वार्ड छह का निरीक्षण किया। कुछ घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही थी। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बहुआरा का निरीक्षण किया गया। बच्चे ड्रेस में थे। उन्होंने मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम दुलही में बाहा निर्माण कार्य से संबंधित योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत भी की। बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई की व्यवस्था के बारे में पूछा। इस मौके पर डीपीआरओ, जिला योजना पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
जलाभिषेक को जमानियां जल लाने गया छात्र गंगा नदी में डूबा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार