अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण की तैयारी जोरों पर

अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण की तैयारी जोरों पर

जासं, भभुआ: जिले में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में 15 अगस्त को अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण की तैयारी अंतिम चरण में है। बुधवार को उप विकास आयुक्त गजेन्द्र सिंह ने भभुआ प्रखंड क्षेत्र के मनिहारी गांव में बने अमृत सरोवर पर पौधारोपण किया। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा संदीप कुमार ने बताया कि जिले के 11 प्रखंडों के अंतर्गत कुल 75 अमृत सरोवर के लिए तालाबों का चयन किया गया है। जिसमें से 21 तालाब अमृत सरोवर के रूप में पूर्ण कर लिए गए हैं। शेष तालाबों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के सभी बनाए जाने वाले अमृत सरोवर पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसके लिए अमृत सरोवरों को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अमृत सरोवरों पर ध्वजारोहण के लिए स्थल बना लिया गया है। जिसके रंगरोगन का कार्य भी किया जा रहा है। अमृत सरोवर पर होने वाले ध्वजारोहण जिन लोगों से कराना है उनका चयन कर लिया गया है।
जलाभिषेक को जमानियां जल लाने गया छात्र गंगा नदी में डूबा यह भी पढ़ें

अन्य समाचार