अब थरुहट के बालक-बालिकाएं पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भरेंगे उड़ान

बेतिया। अब थरुहट इलाके के छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ-साथ खेल व एथलेटिक्स में भी उड़ान मिलेगी। स्कूलों में खेल व एथलेटिक्स को बढावा देने को लेकर जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से योजना बनाई गई है। इसको लेकर कवायद भी शुरू कर दी गई है। इस कडी में थरुहट के 16 प्लस टू व हाई स्कूलों में खेल एवं एथलेटिक्स को बढावा दिया जाना है। स्कूलवार खेल उपकरणों की खरीदारी को लेकर 1 करोड़ 45 लाख 55 हजार 900 राशि खर्च की जाएगी। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेल उपकरणों की खरीदारी को लेकर राशि आवंटित करने को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया, जिसमें विभिन्न उपकरणों का अनुमानित राशि भी बताई गई है। खेल व एथलेटिक्स को लेकर जिले थरुहट बहुल प्रखंड गौनाहा के 4 हाई स्कूल, रामनगर के 2 हाई स्कूल, 1 प्लस टू विद्यालय, बगहा-2 के 3 प्लस टू विद्यालय,1 हाई स्कूल, 2 मध्य विद्यालय व मैनाटांड के 1 प्लस टू,1 हाई एवं 1 मध्य विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों में खेल व एथलेटिक्स को बढावा देने को योजना बनाई गई है। विद्यालयवार खरीदी जाने वाली खेल व एथलेटिक्स उपकरणें

चरमराई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल यह भी पढ़ें
थरुहट के विद्यालयों के बालिकाएं तीरंदाजी में अब निशाना लगायेंगी,तो बालक भी हाथ अजमायेंगे। इसको लेकर विद्यालयवार खेल व एथलेटिक्स उपकरणों की खरीदारी की जायेगी। जिन विद्यालयों में कबड्डी, तीरंदाजी, फुटबाल, एथलेटिक्स, जिम व बालीबाल उपकरण खरीदारी करनी है, उसमें गौनाहा के हाई स्कूल बेलसंडी, रघुवीर हाई स्कूल जमुनिया, हाई स्कूल सेमरा, उत्क्रमित हाई स्कूल गौनाहा, रामनगर के प्लस टू गोबरहिया दोन,हाई स्कूल बखरी, हाई स्कूल शामिल है। इसके अलावे बगहा-2 में प्लस टू एनबीएसएम नरईपुर, राज्य संपोषित प्लस टू हरनाटांड, युगुल साह एसटी-एससी प्लस टू हरनाटांड, मध्य विद्यालय बैरागी सोनवरसा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौतनवा, मैनाटांड में राज्य संपोषित प्लस टू रमपुरवा,हाई स्कूल रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिदी पुरैनिया में भी खेल व एथलेटिक्स उपकरणों की खरीदारी होनी है। इन विद्यालयों में कुश्ती, एथलेटिक्स, वालीबाल, फुटबॉल, जिम व भारोतोलन उपकरणों की खरीदारी की जानी है। वहीं, उत्क्रमित माध्यमिक विधालय रामपुर में बैडमिटन कोर्ट का निर्माण कराया जाना है।
--------
खेल व एथलेटिक्स उपकरणों पर खर्च होने वाली राशि
थरुहट के 16 विद्यालयों में खेल व एथलेटिक्स उपकरणों पर खरीदारी को लेकर राशि खर्च की जाएगी। कबड्डी उपकरण पर 37 लाख 66 हजार, एथलेटिक्स उपकरण पर 34 लाख 54 हजार 400, बैडमिटन उपकरण पर 23 लाख 25 हजार, तीरंदाजी उपकरण पर 23 लाख 45 हजार, फुटबाल उपकरण पर 5 लाख 78 हजार 400 व भारोतोलन उपकरण पर 20 लाख 88 हजार राशि खर्च की जाएगी।

अन्य समाचार