हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पदयात्रा

जागरण संवाददाता, सुपौल: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में चलाया जायेगा जिसके निमित्त जन जागरण हेतु सुपौल नगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा पद यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय,वंदे मातरम, भारतीय जनता पार्टी जिदाबाद जैसे नारे लगाकर स्थानीय गांधी मैदान से होते हुए नगर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर पुन: गांधी मैदान पहुंचे जहां समापन किया गया। समापन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला अध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देशवासियों को उत्साह पूर्वक मनाना चाहिए एवं इस अवसर पर अमर सेनानियों की याद में अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन कुमार चंद ने कहा कि देश की आजादी में हमारे पुरखों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर के आजादी दिलाई उनके सम्मान में भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रभारी सुरेश कुमार सुमन ने कहा कि नई पीढ़ी को देश की आजादी में कोई महत्व भूमिका तो निभाने का अवसर नहीं मिला लेकिन इस अमृत महोत्सव को हम लोग अच्छे से मना कर अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कार्यक्रम नगर मंडल के अध्यक्ष महेश देव की अध्यक्षता में किया गया जबकि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सरोज झा, परमानंद सिंह, जिला मंत्री सुमन कुमार, गौरव गुप्ता,रंजू झा,अशोक शर्मा, जयंत मिश्रा, नलिन जयसवाल, विनीत सिंह, राहुल झा, श्याम पौदार, विमलेंदु ठाकुर, मिथिलेश यादव,प्रकाश झा,आदित्य कोशिश, राजीव ठाकुर, पीके पौद्दार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य समाचार