हर घर तिरंगा के लिए डाक विभाग के कर्मियों ने निकाली प्रभातफेरी

दरभंगा । दरभंगा डाक प्रमंडल की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर हर घर तिरंगा अभियान की जागरूकता को लेकर गुरुवार को प्रभात फेरी रैली निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डाक प्रमंडल दरभंगा के कर्मियों ने बेला मोर , भंडार चौराहा , आईटी चौराहा , चन्द्रशेखर आजाद चौक (हसन चौक ) होते हुए प्रधान डाक घर तक प्रभात फेरी निकाली। रैली में डाक अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में बैनर एवं तिरंगा झंडे के साथ नारा लगाते हुए सड़क से गुजर रहे थे। रैली का आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाना है। इस दौरान दरभंगा डाक प्रमंडल के डाक अधीक्षक पवन कुमार ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान के बारे में आम जन के बीच जानकारी प्रचार-प्रसार करना है। सहायक डाक अधीक्षक संजय कुमार ने कहा की 13 अगस्त से पूर्व डाक परिवार दरभंगा की ओर से एक और प्रभात फेरी का आयोजन लहेरियासराय प्रधान डाक घर से किया जाएगा ।


ध्वजारोहण कर लिया जाएगा तालाबों की सुरक्षा का संकल्प
तारडीह: आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर प्राकृतिक जलस्त्रोतों के साथ तालाबों को बचाने के उद्देश्य से तालाब के किनारे ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के साथ तालाबों की सुरक्षा का संकल्प लिया जाएगा। बता दें कि तिरहुत तालाब बचाओ अभियान के बैनर तले जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को अभियान के सदस्य श्याम आनंद झा, अनिल झा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र से मिलकर इस पर चर्चा की। प्राकृतिक जलस्त्रोतों की रक्षा और उनका वजूद बचाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रही इस मुहिम में आमजनों की भागेदारी हो और प्रशासन का सहयोग मिले इसपर भी चर्चा हुई। अभियान के सदस्य श्याम आनंद झा एवं अनिल झा ने बताया कि इस अभियान को जनमानस से जोड़ने का उद्देश्य है कि लोग प्राकृतिक जल संसाधनों का महत्व समझें और उनकी रक्षा के लिए संकल्प लें। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र ने बताया कि प्रखंड की तीन पंचायतों में अमृत सरोवर के साथ अन्य 11 पंचायतों में भी तालाबों के किनारे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कर्मियों की भूमिका भी होगी।

अन्य समाचार